गुड़गांव: मेदांता अस्पताल के बाहर सांसदों का धरना, सोनम वांगचुक से मिलने पर रोक

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका। अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे सांसद, संजय सिंह ने लगाया आरोप।

गुड़गांव : मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए प्रसिद्ध इंजीनियर सोनम वांगचुक से देर शाम को 15 सांसद मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां पुलिस बल ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। काफी बहस के बाद भी जब पुलिस ने सांसदों को अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया तो वह मेदांता अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए।  यह जानकारी जब सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को पता लगी तो वह अस्पताल के मेन गेट पर पहुंची और उन्होंने भी पुलिस से आग्रह किया कि वह सांसदों को अंदर आने दें, लेकिन पुलिस का रवैया अडिग रहा। वहीं, गीतांजलि ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि जब भी कोई सोमन वांगचुक से मिलने के लिए आता है तो पुलिस के कई जवाब आईसीयू के बाहर खड़े हो जाते हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने देते।

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी व समाजवादी पार्टी के करीब 15 विपक्षी सांसद मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इन सभी ने जब अस्पताल के अंदर जाने का प्रयास किया तो उन्हें मेन गेट पर ही तैनात पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान सांसदों की पुलिस से बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला जिसके बाद सभी सांसद अस्पताल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान मौके पर पहुंची सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सोनम ने सरकार को चिट्टी लिखी है और उसमें अपनी शर्तें बताई हैं। यहां गीतांजलि ने भी पुलिस से आग्रह किया कि वह सांसदों को सोनम से मिलने दें, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।

 

PunjabKesari

 

करीब एक घंटे तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसी दौरान मेडिकल टीम भी अस्पताल के मेन गेट पर पहुंची और सोनम के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि केवल ब्लड रिलेशन वालों को ही मिलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके बाद सांसद मौके से चले गए। वहीं सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार सोनम वांगचुक को अनशन तोड़ने देना नहीं चाहती। सरकार सोनम को मारना चाहती है। वहीं, सोनम वांगचुक ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि वह 25 दिन से अनशन पर हैं और उनका 11 किलो वजन भी घट गया है। उन्होंने अपनी तीन शर्तो को दोहराते हुए कहा कि अगर सरकार इन तीनों शर्तों को मानने के लिए तैयार है तो ही वह अनशत तोड़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.