तोशाम: रोडवेज कर्मचारी यूनियन सब डिपो कमेटी का सर्वसम्मति से गठन

तोशाम रोडवेज सब डिपो कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सुरेश सूई को चेयरमैन और राजेश गांधी को प्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत।

तोशाम। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तोशाम सब डिपो कमेटी का शुक्रवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। तोशाम सब डिपो बस स्टैंड पर आयोजित बैठक में सुरेश सूई को कमेटी का चेयरमैन चुना गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से सम्मान कर उन्हें बधाई दी गई।

बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मुकेश दूहन, प्रधान राजकुमार तालु, उपप्रधान अमित तालु, डिपो अध्यक्ष जगदीश फरमाना, संगठन सलाहकार रमेश बड़सी तथा तोशाम सब डिपो के रविपाल, सुरेश सूई सहित अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने अपने विचार रखे।

इसके बाद विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश सूई को चेयरमैन, सुरेंद्र संडवा को वाइस चेयरमैन, राजेश गांधी छपार (परिचालक) को प्रधान, चालक ईश्वर बलियाली और परिचालक राजकुमार बजीना को उपप्रधान चुना गया।

चालक नरेश को सचिव, चालक सुदेश कुमार समोता को संगठन सलाहकार, बलवान को प्रेस प्रवक्ता, राजेश (परिचालक) को ऑडिटर, विक्रम संडवा को कैशियर तथा सुरेंद्र को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.