पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 27 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 27 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 जुलाई 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 16:17 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 10:29 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल – 16:17 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वैधृति – 22:54 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 17:55
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:21 से 09:03
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 16:17 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , जया पार्वती व्रत प्रारंभ (गुज.) , मंगला तेरस , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:29 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:29 से , वैधृति पुण्यम्  , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस , श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस , पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस ) 20वां स्थापना दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 18:21 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , शिव शयन चतुर्दशी (उ.) , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:11 तक , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 28:52 पर , विघ्नकारक भद्रा 18:20 से , चौमासी चौदस (जैन) , चातुर्मास कलश स्थापना (चातुर्मास प्रारंभ , जैन) , कर्म निर्जरा व्रत (जैन) , मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर) , सांईबाबा उत्सव प्रारंभ शिर्डी , संत मामा दांडेकर पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी) व विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यः पठति लिखति पश्यति*
*परिपृच्छति पंडितान् उपाश्रयति ।*
*तस्य दिवाकरकिरणैः*
*नलिनीदलमिव विस्तारिता बुद्धिः॥*
*भावार्थ👉*
_जो पढ़ता है, लिखता है, देखता है, प्रश्न पूछता है, बुद्धिमानों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि उसी प्रकार बढ़ती है जैसे कि सूर्य किरणों से कमल की पंखुड़ियाँ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 जुलाई 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी अवश्य होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। त्याग भावना से संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिस्तेदारों या मित्रों से मिलन सम्भव है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहोगे। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे । नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे , मो , टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो का सहयोग करें व विवेक से कार्य करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें । कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे।  व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में  लापरवाही न करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे।  पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है । घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है ।  संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1709 – सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1714 –  ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
1720 –  रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत – गेंग्मम की लड़ाई।
1724 – पीटर द वाइल्ड बॉय ‘हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1844 – आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1965 –  एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2019 – केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।
2020 – भारत ने बांग्‍लादेश के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।
2020 – भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया।
2020 – रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी।
2021 – गुजरात में हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हुआ। जिसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हुई।
2022 – राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक – 2021 लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मध्य हिंद महासागर में 5270 मीटर की गहराई पर डीप-सी माइनिंग सिस्टम वाले विश्व के पहले लोकोमोशन परीक्षण के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की।
2023 – इटली ने पलाज़ो डेला रोवरे के प्रांगण के नीचे रोमन सम्राट नीरो के निजी थिएटर की खोज की घोषणा की।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने  राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार तट के पास राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को बचाया।
2023 – फिलीपींस में एक नाव पलट जाने से लगभग 27 लोगों की मौत हुई।
2023 – सीरिया के शिया मस्जिद में बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2024 – नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) बैठक का आयोजन नई दिल्ली मे शुरू हुआ।
2024 – संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का , रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का , गुलाब चंद कटारिया को  पंजाब का , सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का व सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया।
2024 – नई दिल्ली राजेंद्र नगर स्थित रॉउस IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी जमा होकर डूबने से 3 छात्रों की मौत हुई।
2025 – हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में लगभग छह लोगों की मौत व दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए।
2025 – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 17 लाख के 4 इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारे गए व भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

*27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1960 – उद्धव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1963 – कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1983 – सीमा पूनिया अंतिल एक भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर।
1990 – कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।

*27 जुलाई को हुए निधन👉*

1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
2002 – कृष्णकांत
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
2017 – एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2022 – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी , कोच व स्काउट माइक गिडिंग्स (89) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता व पूर्व लोकसभा सदस्य बापूसाहेब परुलेकर (95) का निधन हुआ।
2023 – ट्यूनीशियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता व राजनीतिज्ञ, सांसद अली बेन सलेम (91) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी उपन्यासकार , संगीतकार व शिक्षक लॉयड एडवर्ड क्रॉप (86) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ, वकील और मजिस्ट्रेट आर्थर गॉर्डन डीन (81) का निधन हुआ।
2023 – डच लेखिका व बच्चों के साहित्य चित्रकार मार्गिएट हेयमान्स (90) का निधन हुआ।
2023 – नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी रूने रिचर्डसन (60) का निधन हुआ।
2024 – कोस्टा रिकन फुटबॉल गोलकीपर कार्लोस अल्वाराडो का 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस।
🌟 श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस।
🌟 डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस।
🌟 अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
🌟 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस ) 20वां स्थापना दिवस।
🌟 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.