पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 नवम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 11:56 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 27:27 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 11:56 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल – 09:53 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:34
*🌄सूर्यास्त-* 17:34
*🌙चन्द्रोदय-* 25:41
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 07:56 से 09:18
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 11:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , बुध (वक्री) स्वाति नक्षत्र में 05:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 23:26 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:27 तक , कुमारयोग 11:55 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री हरिराय ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन मतानुसार) , श्री चक्रपाणि प्रभु जयन्ती (चांगदेव राऊळ जयन्ती , मराठी कैलेंडर) , सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती , अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता) , शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस , विश्व एक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (USA) , विश्व जेलीफिश दिवस , विश्व वन हेल्थ दिवस , संस्कृति दिवस (जापान) , राष्ट्रीय सैंडविच दिवस (USA , UK) , स्वतंत्रता दिवस (पनामा, डोमिनिका, और माइक्रोनेशिया) , अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस व मेलबर्न कप डे (Melbourne Cup Day , ऑस्ट्रेलिया , नवंबर के पहले मंगलवार को)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 11:05 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 11:04 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किं।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पण: किं करिष्यति ।।*
*अर्थात्👉*
_जिस व्यक्ति के पास स्वयं का विवेक नहीं है। शास्त्र उसका क्या करेगा? जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण व्यर्थ है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 नवम्बर 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। आपके लिए समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो , )
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सही रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। घर पर आज अपके मन पसंद का खाना बनेगा , जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । प्रेमी भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
644 – ईसा पश्चात् – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ।
1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।
1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।
1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1988 – वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
1988 – भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
2007 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।
2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
2019 – लगभग पूरे जम्मू-कश्मीर से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए ।
2019 – दिल्ली में सम-विषम योजना आज से लागू हुई।
2020 – बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास के 24वें संस्करण का पहला चरण शुरू हुआ।
2020 – निवेश बढाने के लिए भारत और यूएई के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक (संयुक्त कार्यदल) हुई।
2020 – L&T द्वारा डिजाइन और निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS C-452 को कमीशन किया गया। इसका निर्माण भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया था।
2021 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविडरोधी टीके -कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी।
2021 – भारत ने स्वदेश निर्मित स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन का सफल उडान परीक्षण किया।
2021 – अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान 12 लाख दीए जलाकर गिनिज बुक का विश्व रिकार्ड बना।
2022 – कोयला मंत्रालय भारत ने कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी के छठे चरण की शुरुआत की।
2022 – उत्तर कोरिया ने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
2022 – रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन का अनाज सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुये समझौते में फिर शामिल होने की घोषणा की।
2023 – नेपाल में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2024 – भारत में फसल जलने के कारण पाकिस्तान के लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 1000 से अधिक होने से वहां के स्कूल 1 सप्ताह के लिए बंद करने पड़े।
2024 – माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर फटा, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत व सात किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करना पड़ा।
2025 – अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में 6.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया।
*3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1618 – औरंगज़ेब
मुग़ल साम्राज्य का सबसे विस्तारवादी शासक।
1688 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
1890 – स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म हुआ।
1900 – सागरमल गोपा – भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे।
1906 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।
1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।
1937 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
1976 – मानवजीत सिंह संधू – भारतीय निशानेबाज़ , जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
*3 नवंबर को हुए निधन👉*
1936 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1947 – उत्तराखंड के दीवान सिंह दानू , देश के पहले महावीर चक्र विजेता जिन्होंने 15 कबाइलियों को ढेर किया था।
1947 – मेजर सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
1977 – भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी।
1990 – मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1992 – प्रेमनाथ -भारतीय अभिनेता ।
1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।
2013 – रेशमा सितारा – ए – इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं।
2014 – सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
2020 – वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी फुटबॉल रनिंग बैक और कोच वॉरेन पॉवर्स (80) का अल्जाइमर से निधन हुआ।
2022 – चीनी फुटबॉल स्ट्राइकर व कार्यकारी वांग ताओ (52) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल कोच गैरी कोलसन (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता, संगीतकार, अरेंजर, कंडक्टर और बैंडलीडर क्विंसी जोन्स जूनियर (91) का निधन हुआ।
2025 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार और बांसुरी वादक दीपक शर्मा (57) का निधन हुआ।
*3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री हरिराय ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
🌟 गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन मतानुसार)।
🌟 श्री चक्रपाणि प्रभु जयन्ती (चांगदेव राऊळ जयन्ती , मराठी कैलेंडर)।
🌟 सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती।
🌟 अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।
🌟 शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता)।
🌟 शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।
🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस।
🌟 विश्व एक स्वास्थ्य दिवस।
🌟 राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (USA)।
🌟 विश्व जेलीफिश दिवस।
🌟 विश्व वन हेल्थ दिवस।
🌟 संस्कृति दिवस (जापान)।
🌟 राष्ट्रीय सैंडविच दिवस (USA , UK)।
🌟 स्वतंत्रता दिवस (पनामा, डोमिनिका, और माइक्रोनेशिया)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस।
🌟 मेलबर्न कप डे (Melbourne Cup Day , ऑस्ट्रेलिया , नवंबर के पहले मंगलवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*