पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 31 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 31 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 31 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अक्टूबर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 16:59 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 07:12 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* वणिज – 16:59 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्ध – 17:31 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 22:26
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 24:01
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 09:18 से 10:41
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 16:59 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:12 से , त्रिपुष्कर योग 16:58 से , गुरू मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में 12:02 पर , शुक्र बाल्यत्व समाप्त 27:15 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:58 से 27:55 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस) , श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस , श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस , श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस , केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (पांचवां) , विश्व शहर दिवस व विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर)।_*
_*🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 14:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए , सांय अष्टमी में) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 28:31 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग व त्रिपुष्कर योग 05:40 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:31 से।*_

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*रोहते   सायकैर्विद्धं  ,*
*वनं   परशुना   हतम्  ।*
*वाचा दुरुक्तं बीभत्सं*
*न संरोहति वाक्क्षतम्॥*
* भावार्थ👉*
_बाणों से छलनी और फरसे से काटा गया जंगल पुनः हरा -भरा हो जाता है लेकिन घृणापूर्ण कटु -वचन से बना घाव कभी नहीं भरता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 अक्टूबर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1817 –  सम्राट निंको ने जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।
1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1871 –  नीदरलैंड के डॉककुम में प्रोटेस्टेंट यूनियन की स्थापना की गयी।
1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1978 – ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982 – पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 – हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।
2003 – मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2004 – फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 – फ़िलिस्तीन – इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।
2005 – चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 – श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
2019 – पाकिस्तान : कराची – रावलपिंडी एक्सप्रेस में धमाका, लगभग 65 लोगों की मौत, 3 बोगियां खाक ।
2019 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बने , भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश।
2019 – भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।
2020 – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने अपना पहला स्‍थापना दिवस मनाया।
2021 – उत्तराखंड के चकराता भीषण सड़क हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज व इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से मुलाकात की।
2022 – आयकर विभाग भारत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुरूआत की।
2022 – सोलापुर में विट्ठल दर्शन को जा रहे भक्तों पर चढ़ाई SUV कार, 7 की मौत, कई जख्‍मी हुए।
2023 – गाजा में शरणार्थी कैंप पर बम गिरने से 50 लोगों की मौत व 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2024 – केंद्रीय मंत्री ने गांधी मेमोरियल कैंप कॉलेज में माता सरस्वती सभागार का उद्घाटन किया।
2025 – भारत और अमेरिका के बीच अगले 10 साल के लिए नए रक्षा सहयोग ढांचे पर ऐतिहासिक सहमति और हस्ताक्षर हुए।

*31 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1875 – सरदार वल्लभ भाई पटेल – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री ।
1889 – नरेन्द्र देव – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1895 – कोट्टेरी कनकैया नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट क्रिकेट मैचों के कप्तान थे।
1922 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।
1926 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
1943 – जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1943 – उम्मन चांडी – भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – सर्बानन्द सोनोवाल – असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद ।
1977 – देबदीप मुखोपाध्याय एक भारतीय क्रिप्टोग्राफर व कम्प्यूटर विज्ञानी।

*31 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना।
1984 – इन्दिरा गांधी – भारत की चौथी प्रधानमंत्री।
2001 – ब्रज कुमार नेहरू संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत।
2005 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
2013 – के पी सक्सेना भारत के एक हिन्दी व्यंग्य और फिल्म पटकथा लेखक थे।
2020 – तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू (72) का कोरोना से निधन हुआ।
2020 –  स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी (90) का निधन हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल गुलाब मोहम्मद डार शहीद हुए।
2024 – ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेटरीज ग्रुप के संस्थापक टी.पी. गोपालन नांबियार (94) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु और कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर महास्थविर (90) का निधन हुआ।

*31 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस)।
🌟 श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस।
🌟 श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस।
🌟 श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस।
🌟 वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस।
🌟 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (चतुर्थ)।
🌟 विश्व शहर दिवस।
🌟 विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.