पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 29 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 29 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 अक्टूबर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 22:11 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 12:11 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* बव – 11:39 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* परिघ – 24:05 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:30
*🌄सूर्यास्त-* 17:38
*🌙चन्द्रोदय-* 20:32
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 22:07 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:28 से 14:51
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्थी 22:11 तक पश्चात् पंचमी शुरु , करक चतुर्थी का पूजन – व्रत (करवा चौथ व्रत) , चन्द्रोदय 20:32 पर , श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , दशरथ चतुर्थी , दशरथ ललिता व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी) , मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस , श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस , श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस , अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस , गणतंत्र दिवस (तुर्की , 1923) , विश्व स्ट्रोक दिवस व वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day)।*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी पंचमी 19:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*नमः शिवायै शर्वाण्यै*
*सौभाग्यं संततिं शुभाम्।*
*प्रयच्छ भक्तियुक्तानां*
*नारीणां हरवल्लभे ॥*
*अर्थात् 👉*
_हे भगवान शिव की प्रिया , हे माता पार्वती! आप श्रद्धापूर्वक आपकी पूजा करने वाली महिलाओं को सौभाग्यवती एवं मंगलमय संतान का आशीर्वाद प्रदान करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 अक्टूबर 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। यात्रा योग बन रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 – फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1872 – जेएस रिडसन ने धातु से बनी पवनचक्की का पेंटेंट कराया।
1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
1920 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।
1923 – ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की देश गणराज्य बना।
1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।
1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 – विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1955 – बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया।
1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1964 – अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।
1972 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 – न्यूयॉर्क में अमेरिका के मूल निवासियों से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
1995 – जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
1997 – पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
1999 – भारत के पूर्वी तट पर 250 किमी की रफ्तार से आये महातूफान से करीब 150 लोगों की जान गई और पांच लाख लोग प्रभावित हुए।
2000 – आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2001 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
2004 – त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
2005 – ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।
2008 – असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।
2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।
2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।
2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।
2019 – वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने परमहंस योगानन्द की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 125 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया।
2019 – दिल्ली में महिलाओं को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरु की।
2020 – फ्रांस के नीस शहर की एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या की।
2020 – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हुई।
2021 – भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से बनाए गए लांग रेंज बम का सफल परीक्षण किया।
2021 – रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी से भेंट की।
2022 – बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान LPG सिलेंडर में विस्फोट होने से करीब 40 लोग घायल हुए।
2022 – राजस्थान के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (ऊंचाई 369 फीट , 20 कि.मी. दूर से दर्शन) देश को समर्पित की, मोरारी बापू ने लोकार्पण किया।
2022 – दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से हादसा, लगभग 151 की मौत , 150 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – भारतीय नौसेना व मोजाम्बिक और तंजानिया के साथ पहले त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का समापन हुआ।
2023 – तुर्की ने अपने गणराज्य की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।
2023 – आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर से 8 लोगों की मौत व लगभग 40 घायल हुए।
2023 – केरल के एर्नाकुलम में 3 बम धमाके होने से 2 लोगों की मौत हुई व 50 लोग घायल हुए।
2024 – केरल के कासरगोड में एक मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी से 150 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
2024 – उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 जंगली हाथियों की संदिग्ध मौत व 4 की हालत गंभीर हुई।
2025 – तटीय आंध्र प्रदेश के कई जिलों में आए ‘मोंथा’ (Monthu) चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर दो लोगों की दुखद मृत्यु दर्ज हुई थी।
*29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1964 – देवसिंह चौहान भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।
1985 – मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।
1999 – अदिति भाटिया – एक भारतीय अभिनेत्री ।
*29 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1911 – अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर का निधन हुआ।
1959 – सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य।
1978 – वसंत रामजी खनोलकर ( वी आर खानोलकर ) एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।
1988 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
2020 – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
2020 – केन्द्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी का देहांत हुआ।
2020 – छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री गुरु पंडित श्यामा चरण पति का निधन हुआ।
2021 – कन्नड फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का बेंगलूरू में हृदय गति रूकने से निधन हुआ।
2023 – जापानी रॉक बेसिस्ट , गायक और गीतकार हीथ (55) का कोलोरेक्टल कैंसर निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी थिएटर समीक्षक, नाटककार और लेखक रॉबर्ट ब्रस्टीन (96) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य कलाकार और नर्तकी टेरी एन गैर (79) का निधन हुआ।
2025 – उत्तर प्रदेश व दिल्ली के रंगमंच हलकों से जुड़े कलाकार और अभिनेता शिलम प्रधान (31) का निधन हुआ।
*29 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।
🌟 मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस।
🌟 श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस।
🌟 श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस।
🌟 गणतंत्र दिवस (तुर्की , 1923)।
🌟 विश्व स्ट्रोक दिवस।
🌟 वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*