पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 28 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 28 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 अक्टूबर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 25:08 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 13:26 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* वणिज – 14:38 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 07:18 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 17:39
*🌙चन्द्रोदय-* 19:11
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:28
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 25:08 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , शुक्र (वक्री) उदय पूर्व में , विघ्नकारक भद्रा 14:38 से 25:07 तक , व्यतीपात पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती , राष्ट्रीय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता दिवस (National First Responders Day , USA) , राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस (National Chocolate Day , USA , वैश्विक स्तर पर ‘वर्ल्ड चॉकलेट डे’ 7 जुलाई को) , अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 24वाँ) , राष्ट्रीय ओही दिवस (National Ohi Day / Oxi Day , ग्रीस {यूनान} एवं साइप्रसव दोनों देशों का) व अंतर्राष्ट्रीय सस्टेनेबिलिटी दिवस (International Sustainability Day , अक्टूबर के अंतिम बुधवार को)।*
*🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्थी 22:11 तक पश्चात् पंचमी शुरु , करक चतुर्थी का पूजन – व्रत (करवा चौथ व्रत) , चन्द्रोदय 20:32 पर , श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , दशरथ चतुर्थी , दशरथ ललिता व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*
*न शौर्येण विना जयः।*
*न ज्ञानेन विना मोक्षो*
*न दानेन विना यशः॥*
*भावार्थ👉*
_धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 अक्टूबर 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन और सम्मान लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी अपने की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है लेकिन सफलता मिलेगी। व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा , जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से न निकलने पाएँ ध्यान रखें। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप साझे में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। साथी से उपहार मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी। इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1726 – लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित “गुलिवर ट्रेवल्स” का प्रकाशन किया गया।
1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।
1846 – पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।
1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
1868 – थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।
1886 -फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया तथा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891 – जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
1918 – आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
1954 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998 – इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004 – बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
2004 – परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
2009 – पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012 – सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
2012 – जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।
2019 – चिली के राष्ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्त कर दी।
2020 – बांग्लादेश और भारत के बीच एयर बबल व्यवस्था के तहत विमान सेवा बहाल हुई।
2020 – पाकिस्तान को सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया , गिलगित बाल्टिस्तान और PoK को नक्शे से हटाया।
2020 – विनाशकारी तूफान मोलावे वियतनाम के करीब पहुंचा , दो लोगों की मौत और 26 मछुआरे लापता हुए।
2021 – भारत ने आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के आमंत्रण पर 18वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2021 – जम्मू और कश्मीर स्थित डोडा सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।
2021 – अमेरिका स्थित सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) कर दिया गया।
2022 – उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। इस साल यह उत्तर कोरिया के 28वें दौर का मिसाइल परीक्षण था।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को व आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS INDIA) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
2022 – आकांक्षा व्यवहारे ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
2023 – केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जापान के ओसाका में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
2023 – भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों (111) के साथ इतिहास रचा।
2023 – मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्च किया गया।
2023 – 10वां रग्बी विश्व कप, स्टेड डी फ्रांस: न्यूज़ीलैंड पर 12-11 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ़्रीका 4 विश्व कप जीतने वाला पहला और लगातार दो विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बना।
2024 – पीएम मोदी और स्पेनिश समकक्ष श्री पेड्रो सांचेज ने TATA एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
2024 – रोहतक से दिल्ली जा रही ट्रेन में धमाका हुआ और बोगी में आग लगने से मची चीख-पुकार , कई झुलसे व घायल हुए।
2025 – बिहार में छठ घाट पर स्नान के दौरान विभिन्न घटनाओं में डूबने से 11 से अधिक की मौत हुई।
2025 – कैरेबियाई देश जमैका के इतिहास का सबसे भीषण कैटेगरी-5 का तूफान ‘मेलिसा’ (Hurricane Melissa) वहां के दक्षिण-पश्चिमी तट से टकराया।
2025 – लाहौर फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित, AQI 500 पार पहुंचा।
*28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या ,सहयोगी , शिक्षिका तथा समाज सेविका भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।
1871 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1883 – मौरिस गार्नियर हैलेट – भारत सरकार में गृह सचिव रहे।
1930 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
1955 – विलियम हेनरी गेट्स III का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।
1958 – अशोक शंकरराव चव्हाण – लोक सभा सांसद।
1963 – उर्जित पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।
1986 – अदिति राव हैदरी – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
*28 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1627 – जहाँगीर – अकबर के पुत्र थे।
1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
2011 – श्रीलाल शुक्ल – व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
2013 – राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।
2016 – शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की एक प्रमुख नेत्री।
2021 – निदेशक पद्म श्री डॉ माधवन कृष्णन नायर एक भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट थे।
2022 – अमेरिकी पियानोवादक जेरी ली लुईस (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ओपेरा सोप्रानो ऑड्रे शूह (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी – कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी (54) का निधन हुआ।
2025 – रामपुर के शाही परिवार की सदस्य नवाबज़ादी मेहरुन्निसा बेगम साहिबा (92) का वाशिंगटन, डी.सी. में निधन हुआ।
*28 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता दिवस (National First Responders Day , USA)।
🌟 राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस (National Chocolate Day , USA , वैश्विक स्तर पर ‘वर्ल्ड चॉकलेट डे’ 7 जुलाई को)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 24वाँ)।
🌟 राष्ट्रीय ओही दिवस (National Ohi Day / Oxi Day , ग्रीस {यूनान} एवं साइप्रसव दोनों देशों का)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सस्टेनेबिलिटी दिवस (International Sustainability Day , अक्टूबर के अंतिम बुधवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*