पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 नवम्बर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 13:12 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 27:47 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* कौलव – 13:12 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुभ – 12:06 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:33
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 24:40
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 27:47 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 07:56 से 09:18
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 13:12 तक पश्चात् नवमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रीकालाष्टमी व्रत , श्री दाम्पत्याष्टमी , श्री  राधाष्टमी (राधाकुण्ड स्नान) , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनिश्री शीतलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन कैलेण्डर अनुसार) , समाज सुधारक श्री महेन्द्रलाल सरकार जयन्ती , श्री बसन्त कुमार दास जयन्ती , पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस , पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस (UN द्वारा घोषित) , ऑल सोल्स डे (All Souls’ Day) , अंतरराष्ट्रीय डोगे दिवस (International Doge Day) , राष्ट्रीय ओहायो दिवस (अमेरिका) , राष्ट्रीय डेविल्ड एग दिवस (अमेरिका) , परुमला पेरुन्नल उत्सव (भारत – केरल) , औद्योगिक सुरक्षा दिवस (क्षेत्रीय , मराठी) , व कलर द वर्ल्ड ऑरेंज डे (Color The World Orange Day , नवम्बर के पहले सोमवार को)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 11:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , बुध (वक्री) स्वाति नक्षत्र में 05:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 23:26 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:27 तक , कुमारयोग 11:55 से , गुरु श्री हरिराय ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन मतानुसार) , श्री चक्रपाणि प्रभु जयन्ती (चांगदेव राऊळ जयन्ती , मराठी कैलेंडर)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निषेवते   प्रशस्तानी*
*निन्दितानी   न  सेवते  ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
*एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
*भावार्थ👉*
_सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 नवम्बर 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो , वु , वी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1749 – अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।
1772 – बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1795 –  कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1884 –  तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2014 – पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2019 – कैलिफोर्निया के जंगल में एक और आग, हजारों लोग घर छोड़ने पर बाध्य हुए।
2019 – अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दी।
2020 -प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी।
2020 – फ्रेंच सैनिकों ने सेंट्रल माली में हवाई हमला किया जिसमें आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कम से कम 50 जिहादी मारे गए।
2021 – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान भी किया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।
2021 – चुनौतीपूर्ण व्यापार और कानूनी माहौल के कारण याहू ने चीन से बाहर निकलने का निर्णय लिया।
2022 – भारत (डीआरडीओ) ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।
2022 – संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हुआ।
2023 – डीआरडीओ ने उच्च ऊर्जा और विशेष सामग्री विषय पर 18वीं अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
2024 – केरल में ट्रेन की चपेट में आने से 4 सफाई कर्मियों की मौत हुई।
2025 – भारत ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता , साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बने।
2025 – इसरो ने बाहुबली रॉकेट के जरिए इतिहास रचते हुए श्रीहरिकोटा से देश का सबसे भारी 4,400 किलो का सैन्य सैटेलाइट CMS-03 लॉन्च किया।
2025 – जोधपुर में खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस टकराने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हुई।

*2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1833 – महेन्द्रलाल सरकार – समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले।
1877 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1883 – बसंत कुमार दास – असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1929 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1929 – अमर गोपाल बोस – बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1969 – संजीव बजाज एक भारतीय व्यवसायी और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एमडी और सीईओ।
1981 – ईशा देओल –  एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।
1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
1985 – डायना पेंटी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

*2 नवंबर को हुए निधन👉*

1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1965 – रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1990 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे भारत के एक अग्रणी उद्योगपति थे।
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर – भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ।
2020 – बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन।
2020 – मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता और वॉयसओवर कलाकार आशीष कक्कड़ का निधन हुआ।
2020 –  विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी. एन. कृष्णन (92) का निधन हुआ।
2022 – लुमला सीट से 3 बार व भाजपा के मौजूदा विधायक तथा बैडमिंटन खिलाड़ी जंबे ताशी (48) का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध गांधीवादी , वकील , पद्म भूषण सम्मानित व महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट उर्फ इलाबेन भट्ट (89) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन फिगर स्केटिंग कोच जुट्टा मुलर (94) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता और पटकथा लेखक एलन रैचिन्स (82) का निधन हुआ।
2025 – केरल के विख्यात कार्टूनिस्ट टी. पी. फिलिप  ‘चेल्लन’ (77) का कोट्टायम में निधन हुआ।

*2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मुनिश्री शीतलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन कैलेण्डर अनुसार)।
🌟 समाज सुधारक श्री महेन्द्रलाल सरकार जयन्ती।
🌟 श्री बसन्त कुमार दास जयन्ती।
🌟 पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।
🌟 पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस (UN द्वारा घोषित)।
🌟 ऑल सोल्स डे (All Souls’ Day)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय डोगे दिवस (International Doge Day)।
🌟 राष्ट्रीय ओहायो दिवस (अमेरिका)।
🌟 राष्ट्रीय डेविल्ड एग दिवस (अमेरिका)।
🌟 परुमला पेरुन्नल उत्सव (भारत – केरल)।
🌟 औद्योगिक सुरक्षा दिवस (क्षेत्रीय , मराठी)।
🌟 कलर द वर्ल्ड ऑरेंज डे (Color The World Orange Day , नवम्बर के पहले सोमवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.