‘रिसेप्शन नहीं, कब्रिस्तान चलो…’ कर्नाटक में दूल्हे की गाड़ी रोक दी ऐसी धमकी, फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएगी रूह!

चामराजनगर जिले में शादी के रिसेप्शन में जा रहे दूल्हे की कार पर कुछ अज्ञात बदमाशों में हमला किया और रोक लिया.

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के कोललेगल में एक दूल्हे की गाड़ी को भीड़ ने रोककर हमला किया. दूल्हा रविश कोललेगल के वेंकटेश्वर महल में आयोजित शादी के रिसेप्शन में जा रहा था. तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. कुनागल्ली गांव से लौटते समय हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी को रोक लिया और चाकू व धारदार हथियार से उस पर हमला किया. घटना कोललेगल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की है.

फरार आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

घटना में बाएं हाथ में चाकू लगने से रवीश घायल हो गया, जिले इलाज के लिए कोललेगल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. पीड़ित युवक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिश में शिकायत दर्ज कराई है. आशंका है कि दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने यह किया है. कोललेगल टाउन पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

वहीं रविश ने कहा कि 6 महीने पहले ही मेरी सगाई होसा अनागल्ली गांव की एक लड़की से हुई थी. शादी 30 जनवरी को तय थी. जब मैं कार से शादी के हॉल जा रहा था, तभी दूसरी कार में सवार किसी व्यक्ति ने अचानक मुझ पर चाकू से हमला कर दिया. मुझे नहीं पता कि मुझ पर हमला किसने किया. पीड़ित युवक ने कहा कि उसे इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.