स्मार्ट वॉच और टॉफी का लालच देकर नाबालिग से कुकर्म, सफीदों में आरोपी मनीष पर केस दर्ज

जींद के सफीदों में स्मार्ट वॉच और टॉफी का लालच देकर नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जींद: सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्माट वॉच व टॉफी का लालच देकर एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। बाद में आरोपी द्वारा से पीड़ित व उसके दादा को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। नाबालिग के दादा ने पुलिस को बताया कि उसका ब्ल पोता पिछले करीब 15 दिनों से डरा व सहमा हुआ सा रहता ए था। डर के कारण वह स्कूल भी नहीं जा रहा था।

उसने अपने पौते से परेशान होने का कारण पूछा तो बताया कि वह न अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वहां पर गांव का ए। ही मनीष आया। उक्त युवक ने स्मार्ट वॉच व टॉफी दिलाने और का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म किया।

पीड़ित के दादा ने बताया कि उसने आरोपी के घर पर जाकर घटना के बारे अवगत करवाया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उन्होंने कि इस बारे किसी को भी बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। शिकायत के आधार पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.