धारूहेड़ा की ओम नगर कॉलोनी में सिलेंडर भरते समय ब्लास्ट, 4 लोग झुलसे; 2 रोहतक PGI रेफर

रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित ओम नगर में छोटे सिलेंडर में गैस रिफिल करते समय बड़ा धमाका हुआ। हादसे में 4 कंपनी कर्मचारी झुलसे, जिनमें से 2 को रोहतक PGI रेफर किया गया है।

रेवाड़ी: धारूहेड़ा क्षेत्र में ओम नगर कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक दुकान पर छोटा गैस सिलेंडर रिफिल करते समय जबरदस्त ब्लास्ट हो गया, जिसमें चार लोग झुलस गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है. फायर ब्रिगेड और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए. सभी घायल कंपनी कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

रेवाड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट: बताया जा रहा है कि मूल रूप से बिहार के निवासी अभय कुमार, विनय, चंदन और पिंटू किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं. बुधवार की शाम वो परचून की दुकान पर मौजूद थे. वहां बड़े एलपीजी सिलेंडर से छोटे में गैस रिफिल की जा रही थी. इस दौरान अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर में धमाका हो गया. चारों लोग आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गए.

चार लोग झुलसे: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर जाकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया. झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही थी धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ब्लास्ट होने की जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में जुटी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर रिफिल करते समय गैस लीक होने के कारण धमाका हुआ था. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. सेक्टर 6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बतायाकि “शाम को सूचना मिली कि बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय ब्लास्ट हो गया इस मामले में चार लोग झुलस गए जिनमें दो लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. मामले में जांच जारी है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.