कांवड़ खंडित हुई तो पुलिस देगी गंगाजल, गाजियाबाद के 56 बूथों पर व्यवस्था; देखें हेल्पलाइन नंबर

सावन कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर वेस्ट यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में 40 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाजियाबाद पुलिस ने कांवड़ खंडित होने पर 56 बूथों पर गंगाजल की विशेष व्यवस्था की है।

 सावन माह का आज दूसरा दिन है. कांवड़ यात्रा कल से शुरू हो गई है. कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार तक 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रूट का एक हिस्सा भी 5 दिनों के लिए बंद किया गया है. इधर, गाजियाबाद में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके लिए पुलिस के सभी 56 बूथों पर गंगाजल की व्यवस्था की है. उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्त पैदल, साइकिल, कार और डीजे वाली गाड़ियां लेकर निकलते हैं. मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद से लेकर दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक जगह-जगह कांवड़ियों के लिए कैंप लगाए गए हैं. कांवड़ यात्रा से जुड़ी हर एक खबर को जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग को.

कांवड़ यात्रा के निराले रंग देखने को मिल रहे

कांवड़ यात्रा के निराले रंग देखने को मिल रहे हैं. क्या आप यकीन करेंगे कि कोई दिव्यांग व्यक्ति ढाई सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहा हो. सुनने में ही हैरानी होती है तो सोचिए भला कैसे सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा अपने हाथ की हथेलियां के बल कोई कर रहा हो. हाथ की हथेलियों पर चप्पल पहनकर ये दिव्यांग कांवड़िए गंगाजल को सीने से लगाए आगे बढ़ता जा रहा है. दोनों पैरों से कांवड़िया दिव्यांग है तो वह हाथ में चप्पल पहनकर धीरे-धीरे ज़मीन पर घिसटता हुआ आगे बढ़ रहा है. यहीं नहीं कांवड़ की एक और निराली तस्वीर देखने को मिली. यहां नाती पोते मिलकर अपनी नानी को एक तरफ कांवड़ पर बैठाकर दूसरी तरफ गंगाजल लेकर यात्रा करते हुए शिवभक्त नजर आये. यह अद्भुत तस्वीरें जो भी देख रहा है वह हैरान हो रहा है.

उत्तराखंड में हरिद्वार और कुंभ मेला क्षेत्र

दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी टुकड़ी तैनात हैं. दिल्ली में कांवड़ रूट 12 सुपर जोन, 33 जोन और 120 सेक्टरों में बांटा गया है. सीनियर आईपीएस अफसर तैनात हैं. घाटों और नहरों पर सुरक्षा के लिए जल पुलिस और एसडीआरएफ भी तैनात रहेगी.

मेरठ-हापुड़ रूट भी व्यस्त

उत्तर प्रदेश में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा से आगरा रूट भी बिजी रहता है. गंग नहर रूट की बात करें तो हरिद्वार से मुरादनगर तक पैदल और डाक कांवड़ियों की आवाजाही रहती है.

 यहां भारी वाहन नहीं निकाल पाएंगे

सावन माह का आज दूसरा दिन है. गाजियाबाद में भोले के भक्त कांवड़ियां आने शुरू हो गए हैं.  वहीं, सहारनपुर में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया है. इस मार्ग से हरियाणा और शामली के कांवड़िया काफी संख्या में निकलते हैं. रूट डायवर्जेंट कर दिया गया है. भारी वाहन नहीं निकाल पाएंगे.

कंधे में शिव को बैठा कर नीलकंठ यात्रा पर निकले कांवड़िए

सावन के महीने में कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही ऋषिकेश में कांवड़ के अलग-अलग रंग नजर आने लगे हैं. शिव भक्त अलग-अलग तरीके से अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं. बुलंदशहर के मिर्जापुर से आए शिवभक्त अपने कंधे पर शिव को बिठा कर नीलकंठ यात्रा पर जा रहे हैं. शिवभक्त त्रिवेणी संगम पर भोले नाथ को नहला कर तैयार कर, जल लेकर नीलकंठ महादेव के धाम जा रहे है और यहां से पैदल वापस अपने गांव लौटेंगे.

56 बूथों पर गंगाजल की व्यवस्था की

सावन के शुरू होते ही हरिद्वार, गौमुख और अलग-अलग जगहों से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान का पालन शुरू कर दिया, जिससे पहले ही दिन कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई. वहीं, कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके लिए पुलिस के सभी 56 बूथों पर गंगाजल की व्यवस्था की है. वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ ही 11 जोनल, 24 सेक्टर और 108 सब मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम

  • राज चौपला, मोदीनगर- 01232-299210
  • मुरादनगर गंगनहर- 01232-299212
  • मेरठ तिराहा- 0120-2989507
  • दूधेश्वरनाथ मंदिर- 0120-2989506
  • टीलामोड़- 0120-2989509
  • पुलिस कांवड़ सेल- 7017652500
  • एनडीआरएफ- 9412221035, 0120-2766618
  • कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित मुख्य कंट्रोल रूम- 0120-2989508

40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा तैनात

कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार तक 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रूट का एक हिस्सा भी 5 दिनों के लिए बंद किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.