पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 03 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 03 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 अगस्त 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 22:56 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 22:01 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* कौलव – 11:10 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सुकर्मा – 21:13 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 21:49
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:24 से 09:05
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 22:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत , पंचक जारी , श्री नागपंचमी व्रत (मरुस्थल एवं बंगाल में) , मौना पंचमी , भैया पांचे , महाकाल सवारी (उज्जैन) , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:01 से , सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में 10:24 पर , गुरु पुष्य नक्षत्र (4) में 22:50 पर , वर्षा योग , कोकिला पंचमी (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस , श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस , राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती , राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें) व राष्ट्रीय तरबूज दिवस (NATIONAL WATERMELON DAY (UN)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी षष्ठी 22:05 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , भौम व्रत, मंगलागौरी व्रत , गौरी दुर्गा पूजा , संकटमोचन में हनुमद-दर्शन , केर पूजा (त्रिपुरा) , पंचक 21:55 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 21:54 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:54 से , विघ्नकारक भद्रा 22:04 से , मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर, उ. खण्ड) , चेहल्लुम (मुस्लिम) ,।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*शिव गायत्री मंत्र*

*ॐ तत्पुरुषाय विद्महे*
*महादेवाय    धीमहि*
*तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।।*
*ॐ  नमः  शिवाय..!!*
*अर्थात् 👉*
_ॐ , मुझे महान पुरुष का ध्यान करने दो , हे महानतम ईश्वर, मुझे उच्च बुद्धि प्रदान करो। भगवान रुद्र मेरे मन को प्रकाशित करें। मैं शिव को नमन करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 अगस्त 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा योग बन सकते हैं । रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा – ख़ासा मुनाफ़ा दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1704 –  जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया।
1803 –  ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया।
1811 –  जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था।
1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
1882 –  अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया।
1892 –  बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया।
1899 –  जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया।
1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। आप पढ़ रहे हैं मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
2013 –  इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए।
2019 – भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।
2019 – भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।
2019 – भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया।
2020 – बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया।
2021 – तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई।
2021 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए।
2022 – अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी।
2022 – भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के दल ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा कर इतिहास रचा।
2022 – बिहार के वैशाली में अनियन्त्रित हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल हुए।
2022 – भारत ने चीन समेत कई देशों के 348 मोबाइल ऐप बैन किए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव – ‘उन्मेष’ और लोक व जनजातीय कला महोत्सव- ‘उत्कर्ष’ का उद्घाटन किया।
2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया।
2023 – दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023  लोक सभा ने पारित किया।
2023 – राज्यसभा ने अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया।
2024 – पीएम मोदी ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। 65 साल बाद भारत मे आयोजन।
2024 – सोमालिया में होटल पर आतंकी हमला में 32 की मौत, 63 घायल हुए।
2025 – उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बोलेरो नहर में गिरने से 11 की मौत हुई।
2025 – रूस में 6.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया।

*3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1886 – मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक  व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त ।
1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1916 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
1934 – विश्व भूषण हरिचंदन एक भारतीय राजनेता है व आंध्र प्रदेश के २३वें राज्यपाल।
1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक।
1939 – लेफ्टिनेंट जनरल अपूर्व कुमार सेनगुप्ता एक भारतीय सेना अधिकारी और क्रिकेटर थे।
1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
1956 – बलविंदर सिंह संधू एक पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर।
1960 – गोपाल शर्मा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1980 – लवली चौबे भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी।
1982 – शान्तनु ठाकुर लोकसभा के सदस्य बने।
1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ।
1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे।
1994 – चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।

*3 अगस्त को हुए निधन👉*

1670 – मुहता नैणसी महाराजा जसवन्त सिंह के राज्यकाल में मारवाड़ के दीवान थे (कन्फर्म नहीं)।
1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री थे।
1985 – बाबू बनारसी दास भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री थे।
1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।
2020 – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन।
2022 – बालीवुड के अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2023 – पद्म भूषण से सम्मानित व पूर्व आईएएस अधिकारी एन विट्टल (85) का चेन्नई में निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इजाज़ बट (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क मार्गोलिस (83) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गॉस्पेल ग्रैमी पुरस्कार विजेता गॉस्पेल संगीत और जैज़ फ्यूजन निर्माता, अरेंजर, कीबोर्डिस्ट और संगीतकार शॉन मार्टिन (45) का निधन हुआ।
2025 – कैंसर नियंत्रण क्षेत्र के वैश्विक विशेषज्ञ डॉ. रेंगास्वामी शंकरनारायणन (72) का निधन कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ।

*3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस।
🌟 श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस।
🌟 राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)।
🌟 राष्ट्रीय तरबूज दिवस (NATIONAL WATERMELON DAY (UN)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.