रेवाड़ी में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जेब से मिला सुसाइड नोट; जांच में जुटी पुलिस

रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित BMG एलिगेंट सोसायटी में भाड़ावास निवासी 26 वर्षीय नीरज ने आत्महत्या की। जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।

रेवाड़ी: शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सोसायटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. युवक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक मृतक ने तीन युवक सहित दो महिलाओं पर परेशान करने का आरोप लगाया है.

रेवाड़ी में युवक ने किया सुसाइड: जानकारी के अनुसार, भाड़ावास गांव का रहने वाला नीरज (26 वर्ष) पिछले तीन-चार महीने से बीएमजी एलिगेंट सोसायटी के किराये के फ्लैट में रह रहा था. मंगलवार दोपहर उसने फ्लैट में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया.

मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद: मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप है. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि नीरज पिछले कुछ महीने से परेशान चल रहा था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि “सूचना मिली कि एक युवक ने BMG फ्लैट में आत्महत्या कर ली और उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है परिजनों को सूचित कर दिया गया है. आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज की जाएगी और मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी. मृतक युवक की दो छोटे बच्चे भी हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.