पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अगस्त 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 11:07 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 14:44 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बालव – 11:07 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 26:04 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 19:06
*🌙चन्द्रोदय-* 26:38
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 17:26 से 19:06
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण बदी एकादशी 11:07 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , कामदा / कामिका एकादशी व्रत सभी के लिए, द्विपुष्कर योग / राजयोग 11:06 से 14:44 तक , गुरु पूर्व में उदय 21:54 पर (तारा शुद्ध) , रविव्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती , श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस , भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (84वाँ , 8-9 अगस्त) , भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस , राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (45वाँ) , विश्व आदिवासी दिवस , सिंगापुर राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय महिला दिवस (दक्षिण अफ्रीका) , राष्ट्रीय वीप दिवस (National Veep Day – अमेरिका) व नागासाकी दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण बदी द्वादशी 08:03 तक पश्चात् त्रयोदशी 28:56 (मंगल सुबह 04:56) तक , त्रयोदशी तिथि का क्षय , श्रावण का द्वितीय सोमवार व्रत , सोम प्रदोष व्रत , महाकाल सवारी उज्जैन , विघ्नकारक भद्रा 28:55 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अगस्त 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय कम होगा। स्वयं को समय कम दे पाओगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा भी ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1830 – लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।
1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1902 – एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1916 – कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1942 – अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1945 – मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।
1965 – सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1974 – राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।
1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2019 – 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर।
2019 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ किया।
2019 – मेक्सिको के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया जिसके द्वारा कैक्टस की पत्तियों को प्लास्टिक के समान बायोडिग्रेडेबल पदार्थ के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
2019 – राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिग रेंज में इजरायली मिसाइल ‘स्पाइडर’ का सफल परीक्षण किया गया।
2020 – श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – कर्नाटक के हुबली में रेलवे संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – अफगानिस्तान की संसद लोया जिरगा ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी।
2021 – प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 9वीं किस्त जारी की।
2022 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सैन्य काफिले पर आत्मघाती विस्फोट में सेना के 4 जवान शहीद हुए।
2022 – जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया , नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया व महाराष्ट्र में 18 नये मंत्रियों ने शपथ ली।
2022 – सिंगापुर में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से जुड़े 200 साल पुराने ऐतिहासिक हरित खुले क्षेत्र पडांग को अपना 75वां राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2022 – ताइवान की सेना ने किसी हमले के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की।
2023 – सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सैंडहर्स्ट अकादमी में 201वीं सॉवरेन परेड का निरीक्षण करने के लिए ब्रिटेन रवाना हुए।
2023 – भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज (आईडब्ल्यूबीडीसी) का शुभारंभ हुआ।
2023 – तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023, भारतीय संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ।
2023 – संसद ने अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक, 2023 को मंजूरी दी, विधेयक राज्यसभा से भी ध्वनि मत से पारित हुआ।
2024 – ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू, 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांटने मे सक्षम , हर राज्य का राशन कार्ड काम करेगा।
2024 – ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश होने से सभी की मौत हुई।
2025 – दिल्ली के जैतपुर इलाके में भरभराकर बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई।
*9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1862 – स्वाभा कबी गंगाधर मेहर – 19वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध ओडिया कवि थे।
1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।
1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1915 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1928 – मुंडक्कल मैथ्यू जेकब भारतीय राजनीतिज्ञ।
1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1954 – अशोक दीवान – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1991 – हंसिका मोटवानी एक भारतीय अभिनेत्री।
1993 – दीपा करमारकर – ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट।
*9 अगस्त को हुए निधन👉*
1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार सम्मानित- हरमैन हीसे।
2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।
2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सांवर लाल जाट एक भारतीय राजनेता थे।
2019 – काइनेटिक कलाकृतियों के लिए जाने जाने वाले ग्रीक मूर्तिकार ताकीस का निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉलर मनितोम्बी का 39 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 – WWE के पूर्व दिग्गज रेसलर जेम्स ‘कमाला’ हैरिस (70) का निधन हुआ।
2021 – कमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव एमवीसी, वीएसएम – भारतीय नौसेना में महावीर चक्र से सम्मानित एक अधिकारी थे।
2022 – प्रदीप शांताराम पटवर्धन मराठी फिल्मों और थिएटर के मशहूर एक्टर व हास्य अभिनेता (64) का मुंबई में निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के रुडोल्फ एरिक कोएर्टजन एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर (73) का रिवरडेल शहर में एक कार दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 – इक्वाडोर की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य फर्नांडो विलाविसेन्सियो (59) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई गीतकार रॉबी रॉबर्टसन (80) का निधन हुआ।
2024 – भारत की एक विख्यात गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शोभना रानाडे (99) का निधन हुआ।
2024 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक 31 वर्षीय महिला पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर का निधन हुआ। इस पंचांग के संकलन कर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी से।
2025 – कुवैत में भारतीय दूतावास के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अकबरहुसैन फैरोज बाशा भारतीय नागरिक का निधन हुआ।
*9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती।
🌟 श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस।
🌟 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (84वाँ , 8-9 अगस्त)।
🌟 भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (45वाँ)।
🌟विश्व आदिवासी दिवस।
🌟 सिंगापुर राष्ट्रीय दिवस।
🌟 राष्ट्रीय महिला दिवस (दक्षिण अफ्रीका)।
🌟 राष्ट्रीय वीप दिवस (National Veep Day – अमेरिका)।
🌟 नागासाकी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*