पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 16 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 16 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 अगस्त 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 16:54 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 27:51 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* विष्टि – 16:54 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* साध्य – 28:07 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:50
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 09:18
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 17:21 से 19:00
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्थी 16:54 तक पश्चात् पंचमी शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , वरद चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , श्री नाग – चतुर्थी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 27:51 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:11 से 16:53 तक , श्रवण तप प्रारम्भ (जैन) , रविव्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी) , मेला तीज (जयपुर का दूसरा दिन) , श्री रामकृष्ण परमहंस महासमाधि दिवस रानी अवंती बाई तोधी जयंती , श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्य तिथि व कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जयंती , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती , श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 17:02 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , श्री नागपंचमी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में , देशाचारे) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा , तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा , श्रावण सोमवार व्रत , शिव पूजन / जलाभिषेक , श्री हनुमान जी का ध्वजारोहण , ग्राम ग्राम में विविध प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन , नागदृष्ट व्रत , रोटक व्रतारम्भ , इष्टि , सूर्य मघा नक्षत्र में एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति 07:58 पर (विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 14:22 तक , छत्र-स्वर्ण, वस्त्र-दान, गंगा में स्नान) , अल्पवृष्टि योग , बुध अस्त पूर्व में 08:46 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यः पठति लिखति पश्यति*
*परिपृच्छति पंडितान् उपाश्रयति ।*
*तस्य दिवाकरकिरणैः*
*नलिनीदलमिव विस्तारिता बुद्धिः॥*
*भावार्थ👉*
_जो पढ़ता है, लिखता है, देखता है, प्रश्न पूछता है, बुद्धिमानों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि उसी प्रकार बढ़ती है जैसे कि सूर्य किरणों से कमल की पंखुड़ियाँ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 अगस्त 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति या रिस्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मानोनुकूल होगा।घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा ।व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आज इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर होगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि आज इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परंतु कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, आज उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें। जिससे आपको अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन कर्म अनुसार होगा । कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपका उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1691 – अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777 – अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।
1787 – तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1858 – अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।
1924 – नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।
1946 – मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का ऐलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।
1960 – साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।
1977 – रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रिसले अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए।
1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
1990 – रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।
2000 – वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2001 – खगोलशास्त्रियों ने हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सौर मंडल से बाहर स्थित एक ग्रह को ढूंढ निकाला था।
2003 – लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
2004 – आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
2008 – जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।
2008 – कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरएमएल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया।
2019 – कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की क्लोजड-डोर बैठक बुलाई गयी।
2019 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने देश की राजधानी जकार्ता से हटाकर बोर्नियो द्वीप पर बनाने का प्रस्ताव दिया।
2020 – केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी ने कानूनी रूप से भारतीय संघ में शामिल होने का 59वां दिवस मनाया।
2020 – चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को पेटेंट मिला।
2021 – मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफे दिया।
2022 – कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरने से लगभग 10 जवानों की मौत व कई घायल हुए।
2022 – बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 31 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
2022 – डूरंड कप 2022 संस्करण की कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में शुरुआत हुई।
2022 – पश्चिम बंगाल के नज़ीरगंज, हावड़ा में हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की नवनिर्मित अत्याधुनिक जहाज निर्माण सुविधा राष्ट्र को समर्पित की।
2022 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और तेल टैंकर की भीषण भिड़ंत में 20 लोग जिंदा जले।
2023 – पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे में नाव पलटने से 63 लोगों की मौत हुई व 38 लोगों को बचाया गया।
2023 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 3.4 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने असम के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी परिसीमन अधिसूचना को मंजूरी दी।
2023 – रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया।
2023 – थाई अदालत ने पीटा के प्रधानमंत्री पद के असफल प्रयास के मामले को खारिज किया।
2023 – लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हुई व घायलों की संख्या बढ़कर 146 हुई।
2023 – वानुअतु के प्रधानमंत्री संसद में अविश्वास प्रस्ताव से बचे।
2023 – कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 – ‘बैटल ऑफ माइंड्स’ का शुभारम्भ करने की मानेकशॉ सेंटर में घोषणा हुई।
2023 – निकारागुआ ने जेसुइट विश्वविद्यालय पर कब्ज़ा किया।
2023 – कैबिनेट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2024 – कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी , कोई हताहत नहीं।
2025 – जन्माष्टमी पर मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत व करीब 95 लोग घायल हुए।
*16 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1831 – राणी अवन्तिबाई।
1904 – सुभद्रा कुमारी चौहान – स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।
1918 – टी. गणपति – दूसरी लोकसभा के सदस्य।
1920 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1970 – सैफ़ अली ख़ान अभिनेता।
1970 – हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।
*16 अगस्त को हुए निधन👉*
1886 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ (15 अगस्त का भी वर्णन मिलता है ,कन्फर्म कर लें)।
1991 – सी. अच्युत मेनन – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1997- नुसरत फ़तेह अली ख़ां – मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम पाकिस्तानी गायक।
2018 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।
2020 – पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का निधन हुआ।
2021 – तमिल अभिनेता आनंद कन्नन का 48 की उम्र में हुआ निधन हुआ।
2021 – सीन लॉक एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और अभिनेता थे।
2022 – BCCI के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (62) का हार्टअटैक से निधन हुआ।
2023 – भौतिक वैज्ञानिक , डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीएस अरुणाचलम (87) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी उपन्यासकार, कवि और निबंधकार पियरे अल्फेरी (60) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद् बिकिरन प्रसाद बरुआ (79) का निधन हुआ।
2024 – काउंटेस ऑफ एयरली, ब्रिटिश-अमेरिकन लेडी ऑफ द बेडचैम्बर टू क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (91) का निधन हुआ।
2025 – भारत की प्रसिद्ध मराठी और हिंदी अभिनेत्री ज्योति चांदेकर (69) का निधन हुआ।
*16 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी)।
🌟 मेला तीज (जयपुर का दूसरा दिन)।
🌟 श्री रामकृष्ण परमहंस महासमाधि दिवस।
🌟 रानी अवंती बाई तोधी जयंती।
🌟 श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्य तिथि।
🌟 कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जयंती।
🌟 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती।
🌟 श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*