80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका का स्मरण कराने वाला गौरवपूर्ण पर्व है।
न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश । नोएडा । राजेश शर्मा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई एवं नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनरेटर मार्केट, हरौला, सेक्टर-5, नोएडा (फायर स्टेशन, सेक्टर-2 के सामने) किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, शांति एवं समृद्धि के लिए सदैव समर्पित रहने तथा राष्ट्रहित में अपना दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका का स्मरण कराने वाला गौरवपूर्ण पर्व है। व्यापार एवं उद्योग जगत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन नरेश कुच्छल, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर सहित सोहन वीर सिंह बामल, सुभाष त्यागी, वीरपाल सिंह (बाली), ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, सरजीत सिंह, सुखबीर चौहान, तालिब अली, किरण पाल सिंह, रिजवान अहमद, वारिस अली, कृष्ण त्यागी, संदीप त्यागी, सलमान खान, राजेश त्यागी, हर्ष त्यागी, अक्षय लाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को मिढ़ाई खिलाकर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा देश की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।