पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 15 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 15 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
🇮🇳🎍 *_आपको 80वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस व हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ , लख – लख बधाइयाँ व अमर शहीदों को शत शत नमन।_* 🙏🎍
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 अगस्त 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 17:30 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 27:26 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* तैतिल – 06:04 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शिव – 07:08 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 08:18
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 09:35 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 09:07 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण सुदी तृतीया 17:30 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरि तृतीया (हरियाली झूला श्रावण तीज) , सिंधारा तीज , लघु तृतीया व्रत , सुकृत तृतीया , मधुश्रवा तृतीया व्रत (मैथिल गुर्जर प्रदेश में प्रसिद्ध) , आदित्य पूजन , स्वर्ण गौरी व्रत , श्री शनैश्वर शिंगणापूर अभिषेक (श्रावण के प्रत्येक शनिवार को) यमघण्टयोग 27:26 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 03:43 से 27:26 तक , बुध आश्लेषा नक्षत्र में 26:16 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भारतीय स्वतंत्रता दिवस (80वां) , मेला श्री गौरी तीज (जयपुर) , हिजरी रविउलअव्वल माह शुरू (मुस्लिम) , पारसी नववर्ष 1396 प्रारम्भ , योगी श्री अरविन्द जयन्ती , श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस , बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस व पश्चिम बंगाल दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्थी 16:54 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , वरद चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 27:51 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:11 से 16:53 तक , श्रवण तप प्रारम्भ (जैन) , रविव्रत (जैन) , रानी अवंती बाई तोधी जयंती , श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्य तिथि व कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जयंती।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सर्वेषां वीराणां नित्यम्*
*उच्चैः कुर्मो जय-जय-घोषम्।*
*विश्वे विभाति यो जगद्गुरुः*
*जय जयतु जयतु भारतदेशः।।*
★ *शशिपालशर्मा ‘बालमित्र’*
*अर्थात्👉*
_हम सब वीरों की जय-जयकार का नारा नित्य लगाते हैं। विश्व में जगद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध भारत देश की जय हो, जय हो, जय हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अगस्त 2026 , शनिवार*
🇮🇳🎍 *_आपको 80वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस व हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ , लख – लख बधाइयाँ व अमर शहीदों को शत शत नमन।_* 🙏🎍
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी व सहयोग मिलेगा , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1519 – पनामा शहर बनाया गया।
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
_1947 – स्वतंत्रता दिवस – भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार – परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।_
1947 – युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1979 – फ़रीदाबाद – हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
2009 – जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12 वा विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।
2019 – हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।
2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की व देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।
2020 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक गए पर 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 – महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
2020 – अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
2021 – अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा, अब काबुल समेत पूरे देश में तालिबान राज हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की स्थापना की घोषणा की व विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की।
2022 – लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नया नारा दिया।
2022 – लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए पहली बार ‘मेड इन* इंडिया’ तोप का इस्तेमाल हुआ।
2022 – ओला इलेक्ट्रिक ने पहली भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की।
2022 – नाक के रास्ते दिए जाने वाले कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का सफल परीक्षण हुआ (भारत बायोटेक)।
2023 – राष्ट्रपति मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, इसमें 4 कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल हैं।
2023 – लीबिया में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 27 लोग मारे गए।
2023 – पोलैंड ने परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया व ब्राज़ील में राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट हुआ।
2023 – कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की आग के कारण आपातकाल घोषित किया गया।
2023 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन भ्रष्टाचार के चार आरोपों से बरी हुए।
2023 – टाइफून लैन पश्चिमी जापान में पहुंचा।
2023 – मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।
2024 – कोलकाता अस्पताल हिंसा मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हुए।
2025 – बंगाल के बर्दमान सड़क हादस में 10 की मौत, 35 घायल हुए।
*15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1769 – नेपोलियन बोनापार्ट – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।
1872 – अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक व आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई।
1912 – उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
1915 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार ।
1918 – हंस कुमार तिवारी – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
1922 – कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के राजनीतिज्ञ जो १९९८ से २००० तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।
1924 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
1933 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
1938 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
1947 – राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1949 – मुशीरुल हसन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
1956 – बेबी रानी मौर्य जो 26 अगस्त 2018 से उत्तराखण्ड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी।
1959 – डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक”- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
1975 – विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
1975 – के.एम. बीनामोल – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
1992 – गुरुराजा पुजारी, जो पी॰ गुरुराजा के नाम से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय भारोत्तोलक।
*15 अगस्त को हुए निधन👉*
1886 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है, कन्फर्म कर लें)।
1942 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
1994 – कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
2004 – अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ ,पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात।
2018 – अजित लक्ष्मण वाडेकर एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2019 – विद्या सिन्हा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
2019 – मदन मणि दीक्षित एक नेपाली उपन्यासकार और मदन पुरस्कार के विजेता थे।
2019 – वक्कड़ई बीकेश्वरन चंद्रशेखर एक भारतीय क्रिकेटर थे।
2021 – भारत के पूर्व डिफेंडर चिन्मय चटर्जी का कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।
2021 – गेरहार्ड “गर्ड” मुलर एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर थे।
2022 – अमेरिकी लेखक फ्रेडरिक बचनर (96) का निधन हुआ।
2023 – विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी बिन्देश्वर पाठक (80) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी फुटबॉल कार्यकर्ता लीसेस्टर सिटी के अध्यक्ष जॉन एल्सम (84) का निधन हुआ।
2023 – पेले को टक्कर देने वाले महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी गैरी बार्न्स (83) का निधन हुआ।
2024 – Agni Missile के जनक मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल (84) का निधन हुआ।
2025 – नागालैंड के व पूर्व में मणिपुर राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता ला. गणेशन (80) का निधन हुआ।
2025 – झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन (62) का निधन हुआ।
*15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🇮🇳 भारतीय स्वतंत्रता दिवस (80वां)।
🌟 मेला श्री गौरी तीज (जयपुर)।
🌟 हिजरी रविउलअव्वल माह शुरू (मुस्लिम)।
🌟 पारसी नववर्ष 1396 प्रारम्भ।
🌟 योगी श्री अरविन्द जयन्ती।
🌟 श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस।
🌟 बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।
🌟 द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
🌟 पश्चिम बंगाल दिवस (कन्फर्म नहीं)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*