पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 17 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 17 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 अगस्त 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 17:02 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 28:59 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बालव – 17:02 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शुभ – 27:29 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:50
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 10:16
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 16:20 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 07:29 से 09:08
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 17:02 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , श्री नागपंचमी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में , देशाचारे) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा , तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा , श्रावण सोमवार व्रत , शिव पूजन / जलाभिषेक , श्री हनुमान जी का ध्वजारोहण , ग्राम ग्राम में विविध प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन , नागदृष्ट व्रत , रोटक व्रतारम्भ , इष्टि , सूर्य मघा नक्षत्र में एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति 07:58 पर (विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 14:22 तक , छत्र-स्वर्ण, वस्त्र-दान, गंगा में स्नान) , अल्पवृष्टि योग , बुध अस्त पूर्व में 08:46 पर , जागृति गौरी पंचमी (उड़ीसा) , ऋक् – शुक्ल – यजु – श्रावणी उपाकर्म , हिरण्यकेशी श्रावणी , अगस्ति दर्शन , महालक्ष्मी स्थापना पूजन , जरा – जीवन्तिका पूजा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री नर- नारायण जी जयन्ती (श्री बदरीनाथ धाम , श्रावण शुक्ल पंचमी) , मेला श्री नागपंचमी (कास्तीगढ़ , डोडा , जम्मू-कश्मीर) , चौरसिया दिवस / “उत्पत्ति दिवस” (चौरसिया समाज , नाग पंचमी) , आचार्य श्री चरक जयन्ती (श्रावण शुक्ल पंचमी , नाग पंचमी), श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस , ‘माउंटेन मैन’ श्री दशरथ मांझी पुण्यतिथि व इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।_*
*_🔅कल मंगलवार को👉 श्रावण सुदी षष्ठी 17:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण / शृयालषष्ठी व्रत।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*प्रातः स्मरामि*
*भवभीतिहरं सुरेशं*
*गङ्गाधरं वृषभ –*
*वाहनमम्बिकेशम्।* *खट्वाङ्गशूल –*
*वरदाभय-हस्तमीशं*
*संसार – रोगहर –*
*मौषधमद्वितीयम् ।।*
*भावार्थ👉*
_संसार के भय को नष्ट करने वाले, देवेश, गंगाधर, वृषभवाहन, पार्वतीपति, हाथ में खट्वांग एवं त्रिशूल लिए हुए और संसार रूपी रोग का नाश करने के लिए अद्वितीय औषध स्वरूप, अभय एवं वरद मुद्रायुक्त हस्तवाले भगवान् शिव का मैं प्रातःकाल में स्मरण करता/करती हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 अगस्त 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम – प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1835 – सोलोमन मेरिक ने रिंच का पेटेंट कराया।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।
1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया।
1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में लंदन की पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1945 – कोरिया प्रायद्यीप का विभाजन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में हुआ।
1945 – इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ।
1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1960 – पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली।
1961 – कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया।
1970 – अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क सिटी से फिलाडेल्फिया ले जाई गई।
1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1982 – अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी।
1987 – हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।
1998 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली। अपने ऊपर लगे आरोपों पर ग्रैंड जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे।
2000 – फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, 2000 – ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
2002 – रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
2004 – उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005 – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2007 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
2008 – झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
2008 – अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2009 – आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
2019 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
2019 – भारत ने साप्ताहिक जोधपुर – मुनाबाओ थार लिंक एक्सप्रेस के संचालन को रद्द कर दिया।
2020 – ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड के नवोन्मेष चुनौती कोष की शुरुआत की।
2020 – गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में मुफ्त सर्च सेवा बंद करने की चेतावनी दी।
2021 – भारत के बीस राज्यों से जनजातीय उत्पादों की पहचान जीआई टैगिंग के लिए की गई।
2022 – महाराष्ट्र की जनता ने राज्य सरकार की अपील पर सुबह 11 बजे सरकारी और निजी संस्थानों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
2022 – भारत और थाईलैंड संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक बैंकॉक में सम्पन्न हुई।
2022 – महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की टक्कर होने से 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए 13 गम्भीर।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बड़े बम धमाके से इमाम सहित 20 की मौत हुई व 40 से अधिक घायल हुए।
2023 – बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप (पीजीए) ओलंपिया फील्ड्स नॉर्थ कोर्स , यूएसए में शुरू हुई।
2023 – चन्द्रायण-3 : विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – झारखंड के सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र में बैल को बचाने कुएं में उतरे 7 लोग , तभी धंस गई मिट्टी; 5 की मौत हुई।
2023 – GRSE में बनाए जा रहे प्रोजेक्ट 17ए के छठे स्टील्थ फ्रिगेट विंध्यगिरि को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा शिपयार्ड में लॉन्च किया गया।
2023 – भारत , त्रिनिदाद तथा टोबैगो ने इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2024 – भारत ने *‘तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन’* की मेजबानी की।
2024 – कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बादल फटने से एक पुल टूटा , भारी बारिश से कई सड़कें नदी में तब्दील हुई।
2025 – भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद भारत लौटे।
*17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1916 – अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त ।
1932 – वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (नोबेल पुरस्कार) आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।
1941 – वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
1941 – बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर ।
1961 – अनामिका – हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।
*17 अगस्त को हुए निधन👉*
1909 – मदनलाल ढींगरा , भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
1949 – पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।
1958 – सर जॉन हुबर्ट मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1982 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।
2007 – दशरथ माँझी यानी “माउंटेन मैन” , बिहार के एक गरीब मजदूर थे।
2019 – करीब 20 साल तक दूरदर्शन न्यूज की एंकर रहने वाली पत्रकार नीलम शर्मा का निधन।
2020 – सुर-सम्राट पंडित जसराज का अमरीका के न्यू जर्सी शहर स्थित अपने घर में 90 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
2020 – मदारी और दृश्यम जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हुआ।
2022 – जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार बॉबी एली (77) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई पर्वत धाविका गुड्रुन प्लुगर (50) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई तैराक जॉन डेविट (86) का निधन हुआ।
2024 – डच फुटबॉल मिडफील्डर और मैनेजर हैंस आइजकेनब्रोक (84) का निधन हुआ।
2025 – पिलानी गोवा कैंपस के हॉस्टल में उत्तर प्रदेश के छात्र कुशाग्र जैन (20) का आकस्मिक निधन हुआ।
*17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री नर- नारायण जी जयन्ती (श्री बदरीनाथ धाम , श्रावण शुक्ल पंचमी)।
🌟 मेला श्री नागपंचमी (कास्तीगढ़ , डोडा , जम्मू-कश्मीर)।
🌟 चौरसिया दिवस / “उत्पत्ति दिवस” (चौरसिया समाज , नाग पंचमी)।
🌟 आचार्य श्री चरक जयन्ती (श्रावण शुक्ल पंचमी , नाग पंचमी)।
🌟 श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस।
🌟 ‘माउंटेन मैन’ श्री दशरथ मांझी पुण्यतिथि।
🌟 इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*