फरवरी की शुरुआत शीतलहर के साथ, जानें कब तक मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत
जिले में रविवार को फरवरी महीने की पहली सुबह हल्की धुंध और शीतलहर के साथ शुरू हुई।
भिवानी। जिले में रविवार को फरवरी महीने की पहली सुबह हल्की धुंध और शीतलहर के साथ शुरू हुई। दिनभर ठंडी हवाओं का असर बना रहा हालांकि दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप से लोगों को राहत मिली। अवकाश का दिन होने के कारण दोपहर के समय शहर के पार्कों में खासा रौनक देखने को मिली जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ झूलों पर मस्ती करते नजर आए।