संयुक्त किसान मोर्चा का भिवानी में प्रदर्शन, विधायकों और सांसद को सौंपा ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने भिवानी में एमएसपी और कर्जमाफी को लेकर विधायकों व सांसद कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को किसानों ने एमएसपी समेत किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों और सांसद के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। केंद्र सरकार की ओर से 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान दिए गए लिखित आश्वासन लागू न होने पर किसानों ने रोष जताया।