अंबाला में आवारा सांड ने स्कूली छात्रा को पटका, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
अंबाला में आवारा सांड ने स्कूली छात्रा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। नगर परिषद EO ने गौशाला में जगह की कमी बताई।
अंबाला: आवारा पशुओं का आतंक अंबाला में बढ़ता जा रहा है. एक तरफ आवारा कुत्तों ने बच्चों और महिलाओं को काटकर घायल कर दिया. दूसरी ओर स्कूल से जा रही एक छात्रा को बेसहारा सांड ने बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. नगर परिषद के EO ने पूरे मामले पर कहा कि बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला में जगह कम है. जिसके चलते ये समस्या आई है. अंबाला डीसी और नगर निगम कमीश्नर को इस बारे में बताया गया है.
आवारा सांड ने बच्ची को पटका, सीसीटीवी में कैद वारदात: हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. उसमें दिखाई दे रहा कि स्कूल से घर जा रही छात्रा पर अचानक से सांड हमला कर देता है. वो बच्ची को दो बार उठाकर पकटता है. जिसके चलते बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सांड को भगाकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.
नगर परिषद के ईओ ने दी सफाई: नगर परिषद Executive Officer (EO) देवेंद्र नरवाल ने बताया कि “आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का अलग-अलग विषय है. बेसहारा पशुओं को तो पकड़कर गौशाला में रखा जाता है, लेकिन गौशाला में भी स्पेस की कमी की बात आती है. जिसके चलते गौशाला में ज्यादा पशुओं को नहीं रखा जा सकता. इस बारे में जिला उपायुक्त और नगर निगम कमिश्नर को बताया गया है. वहीं आवारा कुत्तों को पकड़ने का एक साल से टेंडर चल रहा था जो पिछले एक डेढ़ महीना पहले खत्म हुआ है. दोबारा जल्द ही इस टेंडर को आगे बढ़ाया जाएगा.”
अंबाला में कुत्तों के काटने की संख्या भी बढ़ी: भावना नाम की महिला ने बताया कि “उनके पड़ोस में बच्चे को कुत्तों ने नोच खाया. जिसमें कुत्तों ने उसकी सारी टांग नोच दी. जिसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए और वहां पर 108 इंजेक्शन लगे. पीड़ित महिला ने नगर परिषद में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई कि इन अवारा कुत्तों को यहां से उठाया जाए. नगर परिषद पर कोई भी करवाई नहीं की गई.