क्राइम अपडेट: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी थे बदमाश, तीनों पर दर्ज हैं 12 से अधिक मुकदमे
सोनीपत के गोहाना में एसटीएफ से मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली व एक गिरफ्तार; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में थे वांछित।
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में देर रात एसटीएफ की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🕵️♂️ प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी
एसटीएफ इंचार्ज योगेंद्र दहिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी घूम रहे हैं।
🛡️ एनकाउंटर में PSI को लगी गोली; बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान
एसटीएफ ने बताया कि जब टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची, तो बदमाशों ने उन पर 8 से 10 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक पीएसआई को गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण पुलिसकर्मी की जान बच गई। जिसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए और तीसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
⛓️ बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं जिन दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, उनमें से एक राहुल उर्फ नन्हा और दूसरा विकास उर्फ विक्की है, जबकि तीसरे आरोपी कृष्ण को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।