कृषि अपडेट: आलू, फूलगोभी, गाजर व मटर की खेती करने वाले किसानों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अपील

नूंह जिला बागवानी अधिकारी ने किसानों से भावान्तर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण व भौतिक सत्यापन कराने की अपील की।

नूंह: हरियाणा के नूंह जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने किसानों से अपील की है कि वे भावान्तर भरपाई योजना के तहत अपनी रबी फसलों का पंजीकरण ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर करवाएं तथा फसलों के क्षेत्र का भौतिक सत्यापन भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अवश्य करवाएं।

💻 पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी

डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि भावान्तर भरपाई योजना के अंतर्गत बिजाई के समय के अनुसार आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, किन्नू सहित अन्य रबी फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर किया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद किसानों को अपनी फसलों के क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करवाना होगा। इसके लिए किसानों को निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन भरकर बागवानी विभाग के संबंधित ब्लॉक कार्यालय अथवा जिला कार्यालय में जमा करवाना होगा।

📞 किसानों से अपील; वेबसाइट व टोल फ्री नंबर से लें जानकारी

उन्होंने जानकारी दी कि भौतिक सत्यापन के लिए आवेदन का प्रारूप बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hortharyana.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा किसान यह प्रारूप बागवानी विभाग के ब्लॉक एवं जिला कार्यालयों से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिला बागवानी अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया समय रहते पूरी करें। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान उद्यान विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी अथवा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके अथवा विभाग की वेबसाइट www.hortharyana.gov.in पर जाकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.