हिसार-महेंद्रगढ़ बस बैरान गांव में न रुकने से यात्री परेशान, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
हिसार-महेंद्रगढ़ बस का बैरान गांव में ठहराव न होने से ग्रामीण परेशान। SDM लोहारू को सौंपा ज्ञापन।
लोहारू। हिसार से महेंद्रगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस के गांव बैरान में नहीं रुकने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस गांव से होकर गुजरती है लेकिन ठहराव नहीं होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है।