मांगे पूरी न होने पर 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, जानें मुख्य मांगें
भिवानी में पटवारियों की हड़ताल से रिहायशी प्रमाण पत्र, फर्द व पैमाइश का काम अटका। 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
भिवानी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर सांकेतिक धरना सोमवार को भी जारी रहा। पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसील कार्यालयों में रिहायशी प्रमाणपत्र और राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा। पटवारघरों में फर्द, जमाबंदी और पैमाइश के लिए पहुंचे लोगों को भी परेशानी हुई।