राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, भारी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली। रोहतक की सुनारिया जेल से कड़े सुरक्षा घेरे में बाहर लाया गया।

रोहतक : साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार सुबह ठीक 6 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से भारी सुरक्षा घेरे के बीच उसे बाहर लाया गया।

राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल परिसर से निकाला गया। सूत्रों के अनुसार, जेल से निकलने के बाद उसके काफिले को सिरसा डेरे और बागपत (यूपी) स्थित बरनावा आश्रम के तय रूट पर ले जाया जा रहा है। डेरा प्रमुख अपनी दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामलों में सुनारिया जेल में 20 साल की सशर्त कैद की सजा काट रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.