पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 27 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 27 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 अगस्त 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 09:10 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 26:16 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* वणिज – 09:10 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शोभन – 07:55 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:56
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 18:22
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 13:36 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:35
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्दशी 09:10 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , श्रीसत्यनारायण व्रत , विघ्नकारक भद्रा 09:09 से 21:29 तक , पंचक 13:36 से , सायंकाल हयग्रीवोत्पत्ति, हयग्रीव जयन्ती , भदैनी स्थित मन्दिर में हयग्रीव दर्शन-पूजना , ऋषि तर्पण , सुणमाण्डवा (भद्रा के पूर्व) , व्रत की पूर्णिमा , प्रदोष काल में नारली पूर्णिमा , कर्म निर्जरा व्रत (जैन) , षोडशकारण व्रत प्रारम्भ (जैन) , नारली पूर्णिमा , यजुर्वेदियों – अथर्ववेदियों – ऋग्वेदियों – काण्वमाध्यनन्दिनी (कात्यायन) उपाकर्म / आपस्तम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री हयग्रीव जयंती (श्रावण पूर्णिमा अनुसार कल भी) , आदि गुरु ग्रंथ साहिब का प्रतिस्थापना दिवस (तारीख अनुसार) , श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस , श्री दोराब जी टाटा जयन्ती , पार्श्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस , विश्व झील दिवस , राष्ट्रीय पेट्रोलियम दिवस (National Petroleum Day , USA) व राज्यों की अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) का 12वां स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी पूर्णिमा 09:10 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , रक्षाबंधन पर्व , सूण माण्डणा आज भी , स्नान – दान – व्रतादि की शतभिषा नक्षत्रयुता श्रावणी पूर्णिमा , श्रावण पूर्णिमा व्रत , नारली पूर्णिमा , जंध्याला पूर्णिमा , अन्वाधान , श्री वर महालक्ष्मी व्रत (दक्षिण भारत) , आपस्तम्भ उपाकर्म , सत्याग्रह बलिदान दिवस , झूलन यात्रा समापन , झूलन पूर्णिमा , भगवान बलभद्र पूजा (उड़ीसा) , अमरनाथ यात्रा का दर्शन पूजन , बौधायन हिरण्यकेशीय, तैत्तरीय द्विजातियों का श्रावणी उपाकर्म , पंचक जारी , अगस्त्योदय 07:36 पर ,श्रावणमासीय व्रत नियमादि समाप्त , भारतीय संगीत के पुनरुद्धात्मक विष्णु दिगम्बर पलुष्कर जयन्ती , श्रीगायत्री जयन्ती, दर्शन श्री अमरनाथ गुफा (काश्मीर) , संस्कृत-दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*एतदर्थं कुलीनानां*
*नृपाः कुर्वन्ति सङ्ग्रहम्।*
*आदिमध्यावसानेषु*
*न त्यजन्ति च ते नृपम्॥*
*भावार्थ👉*
_कुलीन लोग आरम्भ से अन्त तक साथ नहीं छोड़ते । वे वास्तव में संगति का धर्म निभाते हैं । इसलिए राजा लोग कुलीन जनों का संग्रह विभिन्न सेवाओं व सहायताओं के लिए करते हैं, ताकि समय-समय पर सत्परामर्श मिल सके।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 अगस्त 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1776 – ब्रिटिश सेना ने अमेरिकियों को लांग आइलैंड की लड़ाई में पराजित किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1789 – फ्रांस की नेशनल असेंबली ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की।
1828 – ब्राजील-अर्जेंटीना शांति वार्ता के दौरान उरुग्वे को स्वतंत्रता मिली।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना कलकत्ता में की गई।
1939 – जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1942 – क्यूबा ने जर्मनी, जापान और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1957 – मलेशिया में संविधान लागू हुआ।
1957 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1958 – नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
1962 – नासा ने Mariner 2 स्पेस मिशन लांच किया।
1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 – आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 – सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
1999 – भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2003 – लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
2004 – वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2008 – झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009 – बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया।
2013 – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
2014 – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की पहल पर अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) की स्थापना की गई।
2019 – सातवां कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन में (27 से 29 अगस्त , 2019 तक) प्रारम्भ हुआ।
2019 – श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा द्वारा जैविक दवाओं और दुकानों की तलाश के लिए मोबाइल एप्लीकेशन ‘जन औषधि सुगम’ की शुरुआत की गयी।
2019 – अमेरिकी कंपनी गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण की घोषणा की, इस नए संस्करण का नाम “एंड्राइड 10” रखा गया व इसका कोडनाम “एंड्राइड क्यू” है।
2019 – भारतीय वायुसेना की शालिजा धामी भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनी।
2020 – को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आभासी तरीके से राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
2020 – तूफान की श्रेणी 4 के अंतर्गत आने वाले हरिकेन लौरा (Hurricane Laura) जिसकी गति 150 मील प्रति घंटा है, के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी लुसियाना में भूस्खलन हुआ।
2020 – रूस ने 59 साल बाद दुनिया के सबसे ताकतवर परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। 30 अक्टूबर 1961 को विस्फोट किए गए इस बम को किंग्स ऑफ बॉम्बस कहा जाता है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 3800 गुना ज्यादा ताकतवर था , यह एक हाइड्रोजन बम था।
2021 – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक वर्चुअल रूप से संपन्न हुई।
2022 – जस्टिस उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी पर फुट ओवर ब्रिज ‘अटल पुल’ का उद्धाटन किया।
2023 -पश्चिम बंगाल दत्तपुकुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत और 10 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 – ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी मीलिट्री विमान सैन्य अभ्यास के दौरान क्रैश होने से 3 सैनिकों की मौत व 12 घायल हुए।
2023 – नीरज चौपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – प्रधानमंत्री ने बी-20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित किया।
2023 – मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 (27 अगस्त से 16 सितम्बर, 2023 तक) में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ने प्रस्थान किया।
2024 – हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल करने वाला विधेयक विधानसभा में पास हो गया।
2023 – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
2025 – तड़ातड़ गोलियों से गूंजा US का प्राइमरी स्कूल, हमलावर समेत दो बच्चों की मौत; 17 घायल हुए।
*27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
1908 – विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
1957 – नुथलापति वेंकट रमण – भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश।
1972 – भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ।
1993 – भवानी देवी एक भारतीय तलवारबाज (ओलंपिक एथलीट)।
*27 अगस्त को हुए निधन👉*
1963 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1976– महान भारतीय गायक मुकेश का अमेरिका में निधन हुआ।
1979 – आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।
1979 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वयसराय।
1982 – आनंदमयी मां।
1997 – मगंती अंकीनीडु – तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
1997 – आनन्द सिंह – पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
1997 – पी. अंकीनीडु प्रसाद राव – पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
2006 – ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
2019 – पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का मुंबई में निधन हो गया।
2019 – नौसेना युद्ध के नायक और कीर्ति चक्र से सम्मानित कमांडर नोएल केलमैन का निधन।
2019 – ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव ललाट इंदु परिजा का 89 साल की उम्र में निधन हुआ।
2019 – पंजाब की मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन।
2020 – प्रख्यात लोक गायिका अर्चना महंत (72) का निधन हुआ।
2020 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. आर. लक्ष्मणन (78) का तिरुचि में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक पैट कोरेल्स (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी थोरब्रेड घुड़दौड़ में एक अंग्रेजी हॉल ऑफ फेम प्रशिक्षक जोनाथन ई॰ शेपर्ड (82) का निधन हुआ।
*27 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री हयग्रीव जयंती (श्रावण पूर्णिमा अनुसार कल भी)।
🌟 आदि गुरु ग्रंथ साहिब का प्रतिस्थापना दिवस (तारीख अनुसार)।
🌟 श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस।
🌟 श्री दोराब जी टाटा जयन्ती।
🌟 पार्श्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस।
🌟 विश्व झील दिवस।
🌟 राष्ट्रीय पेट्रोलियम दिवस (National Petroleum Day , USA)।
🌟 राज्यों की अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) का 12वां स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*