पूछताछ के दौरान भड़की महिलाएं, जांच अधिकारी सीमा पर हमला करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार
बरवाला पुलिस स्टेशन में एक मामले की पूछताछ के दौरान महिला जांच अधिकारी पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
बरवाला : बरवाला पुलिस स्टेशन में एक महिला जांच अधिकारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी सीमा ने बधावड़ गांव की दो बहनों से जुड़े एक मामले की जांच के लिए उन महिलाओं और अन्य लोगों को बरवाला पुलिस स्टेशन बुलाया था। पूछताछ के दौरान, बधावड़ गांव की रहने वाली अंजू, भतेरी, प्रियंका, अमित और अन्य लोगों ने गुस्से में आकर जांच अधिकारी सीमा से ऊंची आवाज़ में बात की और उन्हें अपशब्द कहे। गुस्से में आकर अंजू नाम की एक महिला ने वहां रखा एक बड़ा कप उठाया और जांच अधिकारी सीमा के सिर पर दे मारा, जिससे उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस ने अंजू, भतेरी, प्रियंका, अमित और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीन महिला आरोपियों – अंजू, भतेरी और प्रियंका – को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी, अमित, अभी भी फरार है।