साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘मास’ और ‘डॉन नंबर 1’ ओटीटी और यूट्यूब पर कहां देखें
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की सुपरहिट फिल्में 'मास' और 'डॉन नंबर 1' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। जानिए इनकी पूरी डिटेल।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्मों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उनकी फिल्मों को भारत में भी विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है और उनकी फिल्मों की हिंदी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है. नागार्जुन अभी भी फिल्मों में लीड रोल करते नजर आते हैं और उनकी फिल्मों को फैंस भी काफी पसंद करते हैं. वे 70 साल के होने वाले हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस से सभी का दिल जीत लिया है. लेकिन हिंदी ऑडियंस के बीच वे आज से ही फेमस नहीं हैं.
2000s के दशक में जब साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ा तो उस दौरान नागार्जुन, चिरंजीवी और रवि तेजा जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों को काफी पसंद किया गया. इस दौरान नागार्जुन की मास और डॉन नंबर 1 जैसी फिल्मों को खूब पसंद किया गया. इनके डायलॉग्स से लेकर नागार्जुन की स्टाइल काफी पसंद की गई और लोग आज भी कॉपी करते हैं. आइए जानते हैं कि साउथ सुपरस्टार की इन दो फिल्मों को आप कहां देख सकते हैं.
कहां देख सकते हैं मास-डॉन नंबर 1?
मास फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को आप वैसे तो यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो फिर आप फिल्म को जियो प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. वहीं डॉन नंबर 1 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को आप जियो प्लस हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और मैक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं.
कितना था दोनों फिल्मों का कलेक्शन?
मास फिल्म की बात करें तो 2004 में आई इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 करोड़ रुपये का रहा था. वहीं ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दूसरी तरफ अगर बात करें डॉन नंबर 1 की तो इस फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा था और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.