घर में सो रही थी मां , नशे में पहुंचा बेटा… फिर बेटे ने किया अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़े भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजी गई पीड़िता; पुलिस ने कहा—मामले की जांच जारी

हाथरस। जगत क्रान्ति संवाददाता। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय अविवाहित युवक पर अपनी 63 वर्षीय मां से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। आरोप है कि महिला घर में सो रही थी, तभी उसका बेटा कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के बड़े भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि बड़े भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मेडिकल परीक्षण और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जगत क्रान्ति की अपील: यौन अपराधों से जुड़ी खबरों में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है। मामले में लगे आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.