किराए के मकान में रह रहे युवक-युवती ने की आत्महत्या, सदर थाना पुलिस जांच में जुटी

सोनीपत के कबीरपुर में प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

सोनीपत :  सोनीपत के कबीरपुर में एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के सभी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है वहीं सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ऋतिक गन्नौर के गांव तेवड़ी का रहने वाला था, जबकि उसकी पत्नी सिमरन गांव राठधाना की निवासी थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे औरदोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। 2024 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था ताकि अपने जीवन में खुशी-खुशी रह सके लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सके और आज इन खुशियों पर विराम लग गया सिमरन और उसके पति रितिक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ऋतिक और सिमरन सोनीपत के कबीरपुर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सुबह ही उनसे भाई से किसी नई दुकान के बारे में बात हुई थी और जब फोन नहीं उठाया तो वह घर पर आया तो उन्हें फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि कबीरपुर में एक पति पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना के बाद  सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.