अंबाला सेंट्रल जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा, नए जैमर और 96 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
अंबाला सेंट्रल जेल की सुरक्षा हुई पुख्ता। नए जैमर, 96 सीसीटीवी कैमरे और प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की हुई तैनाती।
अंबाला : अंबाला सेंट्रल जेल जो पिछले कुछ समय से कई वजहों से सुर्खियों में रही है, अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।
जेल में नए जैमर लगाए गए हैं, जो मोबाइल नेटवर्क को रोकने का काम कर रहे हैं। वहीं 96 सीसीटीवी कैमरों के जरिए जेल के हर कोने पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जेल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। दावा है कि सुरक्षा के इन इंतजामों के बाद अंबाला सेंट्रल जेल का रिकॉर्ड भी बेहतर होने लगा है।
अंबाला सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले बात मोबाइल नेटवर्क की जेल में नए जैमर लगाए गए हैं, ताकि जेल परिसर के अंदर मोबाइल नेटवर्क के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही जेल परिसर में 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए जेल के अंदर और बाहर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जेल प्रशासन का दावा है कि कैमरों की संख्या बढ़ने से अब जेल का कोई भी कोना निगरानी से बाहर नहीं है। सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि मैनुअल सिक्योरिटी को भी मजबूत किया गया है। जेल में अंदर और बाहर आने-जाने के दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
यानी जेल में प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक हर गतिविधि पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। गौर करने वाली बात ये है कि अंबाला सेंट्रल जेल पिछले कुछ समय में अलग-अलग मामलों को लेकर सुर्खियों में रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बाद जेल प्रशासन अब व्यवस्था में सुधार का दावा कर रहा है। जैमर, 96 सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त सुरक्षा बल इन तमाम इंतजामों के जरिए जेल की सुरक्षा को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है।