पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 03 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 02 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 सितम्बर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 26:27 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 24:30 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* विष्टि – 15:29 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* व्याघात – 18:32 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:40
*🌙चन्द्रोदय-* 22:27
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 07:26 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 13:55 से 15:30
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी सप्तमी 26:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतला सप्तमी व्रत , भानु सप्तमी , बृहस्पति पूजन , विघ्नकारक भद्रा 15:28 तक , गुरु आश्लेषा नक्षत्र में 18:34 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:30 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 24:30 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , थदड़ी पर्व (सिन्धी समाज) , भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी) , पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती , श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , गगनचुंबी इमारत दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day (विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में) , मर्चेंट नेवी दिवस , राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) व सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (43वां)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 24:15 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दूर्वाष्टमी अष्टमी , श्री कालाष्टमी , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए) , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्रीकृष्ण जयन्ती योग , गोकुलाष्टमी , नन्दोत्सव (कल भी) , दशाफल व्रत , अगस्त्य उदय,  मंत्रादि , यमघण्टयोग सूर्योदय से 23:05 तक , श्री सन्त ज्ञानेश्वर जयन्ती , जरा – जीवंतिका पूजन , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , महर्षि नवल जयन्ती , श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न दैवमपि सञ्चित्य*
*त्यजेदुद्योगमात्मन: ।*
*अनुद्योगेन   कस्तैलं*
*तिलेभ्यः प्राप्तुमर्हति॥*
*भावार्थ👉*
_दैव यानी भाग्य का विचार करके व्यक्ति को कार्य-संपादन का अपना प्रयास त्याग नहीं देना चाहिए । भला समुचित प्रयास के बिना कौन तिलों से तेल प्राप्त कर सकता है ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 सितम्बर 2026 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा , घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी व उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी।  स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।
1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ।
1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।
1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।
1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क सन’ का प्रकाशन शुरू किया।
1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।
1939 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1984 – हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था।
1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
2006 – भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2007 – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
2019 – अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका – भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए ।
2020 – रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों ( ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।
2021 – भारत और अमेरिका ने मानव रहित विमानों के सम्बंध में परियोजना-समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – जापान में योशीहिदे सुगा ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
2021 – अमरीका में समुद्री तूफान इडा ने काफी तबाही मचाई व पूर्वोत्‍तर के चार प्रांतों में तूफान के कारण 44 लोगों की मौत हुई।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – इसरो ने मंगल और शुक्र पर उपग्रह भेजने के लिए इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2023 – डच विश्व चैंपियन मैक्स वर्स्टैपेन ने मोंज़ा में इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स में सीज़न की लगातार 10वीं F1 जीत दर्ज की।
2023 – दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक रविवार को हरियाणा के मेवात में शुरू हुई।
2024 – फ्रांस में प्रवासियों से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हुई।
2024 – किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई पहुंचे। उनका क्राउन प्रिंस अल-मुहतादी ने स्वागत किया।
2024 – पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हुआ, पीड़िता कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी।
2024 – छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए।
2025 – ट्रंप का हमास को अल्टीमेटम दिया कि सभी 20 बंधकों को तुरंत रिहा करें।

*3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1617 – रोशन आरा बेगम – मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।
1905 – कमलापति त्रिपाठी – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
1926 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1940 – प्यारेलाल – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।
1957 – जग्गी वासुदेव – विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।
1971 – किरण देसाई भारतीय मूल की अंग्रेजी उपन्यासकार।
1974 – राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1976 – विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता।
1992 – साक्षी मलिक – भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।

*3 सितंबर को हुए निधन👉*

1634 – सर एडवर्ड कोक – एक अंग्रेजी बैरिस्टर , जज और राजनेता थे जिन्हें सबसे बड़ा न्यायविद् माना जाता है।
1991 – फ्रैंक रसेल कैप्रा एक इतालवी-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।
1992 – नीदरलैंड के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जोहन्नेस वैन कापेल (108) का निधन हुआ।
2006 – जर्मन अभिनेत्री एनेमेरी वेंडल का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2012 – दक्षिण कोरियाई धार्मिक नेता (यूनिफिकेशन चर्च) का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2015 – नेपाली बुनकर और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति चन्द्रबहादुर डाँगी (75) का निधन हुआ।
2017 – अमेरिकी संगीतकार वाल्टर बेकर (67) का निधन हुआ।
2019 – जर्मन फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र और निर्देशक पीटर लिंडबर्ग (74) का निधन हुआ।
2021 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट ऑलराउंडर जॉन वॉटकिंस (98) का निधन हुआ।
2023 – रग्बी लीग प्लेयर दोहरे कोड वाले वेल्स और लायंस के दिग्गज डेविड वाटकिंस (81) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय क्रिकेट अंपायर पिल्लू रिपोर्टर (84) का निधन हुआ।
2023 – जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक (49) का निधन हुआ।
2024 – एटलस साइकल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।
2024 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव (100) का उज्जैन में निधन हुआ।
2025 – अभिनेत्री मोनालिसा के पिता संतोष चक्रवर्ती का निधन हुआ।

*3 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 थदड़ी पर्व (सिन्धी समाज)।
🌟 भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी)।
🌟 पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती।
🌟 श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।
🌟 गगनचुंबी इमारत दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day (विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में)।
🌟 मर्चेंट नेवी दिवस।
🌟 राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल)।
🌟 सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (43वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.