कहां हुई 2 यूट्यूबर्स, एक पत्रकार और एक महिला इन्फ्लुएंसर पर FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि मेला संचालक से 1.50 लाख रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर मेले के संबंध में लगातार नकारात्मक और कथित भ्रामक पोस्ट डालकर परेशान करने की धमकी दी गई।
न्यूज़ डेस्क हरियाणा। सिरसा । महिला यूट्यूबर और एक पत्रकार सहित चार पर F.I.R.
-ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज
– यूट्यूबर गुरलाल सेखों, सुखप्रीत सिंह , पत्रकार योगेश मोदगिल व महिला इंफ्लूएंसर संजना राठौड़ पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज
– सिरसा में मेला संचालक नरेश से खबर का डर दिखा कर मांगे थे डेढ़ लाख रुपए
– रोहतक के रहने वाले नरेश ने सिरसा में जीटीएम ग्राउंड में लगा रखा है मेला
– खैरपुर चौकी पुलिस ने किया ब्लैकमेल करके धन वसूली करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
सिरसा में दो यूट्यूबर, एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर युवती एवं एक पत्रकार पर एफआईआर दर्ज हुई है। इन सभी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि मेला संचालक से 1.50 लाख रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर मेले के संबंध में लगातार नकारात्मक और कथित भ्रामक पोस्ट डालकर परेशान करने की धमकी दी गई।
दूसरी ओर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर युवती ने मेला ग्राउंड संचालक पर बेड टच करने, होटल में बुलाकर पैसे देने के आरोप लगाए है और खुद पर लगे आरोपों को नकारा है। दो यूट्यूबर ने भी पुलिस को अपनी तरफ से अप्लीकेशन दी है कि उनका कोई लेना-देना नहीं है और इंफ्लूएंसर युवती ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं और कोई सुबूत नहीं है। युवती पर कार्रवाई की मांग की है।
अभी पुलिस इन चारों को जांच में शामिल कर आगामी कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भ्रामक प्रचार कर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर नकेल कसी जाएगी। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मेला संचालक की शिकायत पर पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया पोस्ट और लेन-देन
पुलिस के अनुसार मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, कथित धमकियों और रुपए के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तथ्यहीन खबरें प्रसारित करने वालों तथाकथित यूट्यूबरों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करगी।
– मेला संचालक ने यूट्यूबर और पत्रकारों को दिए थे 34 हजार रुपए
–