रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल करने की मांग, भिवानी में यूनियन का जोरदार प्रदर्शन
भिवानी डिपो में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन। निजीकरण का विरोध कर बेड़े में सरकारी बसें शामिल करने की मांग।
भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को भिवानी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार से निजीकरण का रास्ता छोड़ रोडवेज के बेड़े में 10 हजार सरकारी बसें शामिल कर 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।