उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मिला सम्मान, जानिए किस जिले से कितने अध्यापकों का हुआ चयन

पंचकूला में आयोजित समारोह में सीएम नायब सैनी ने 79 शिक्षकों को किया सम्मानित। पानीपत के सबसे अधिक 13 शिक्षक शामिल।

पंचकूला : हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

इनमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से सबसे अधिक 13 शिक्षक शामिल हैं। सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38 शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए घोषित किए थे। पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों को दो एडवांस इंक्रीमेंट भी प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विजय सिंह दहिया की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। पुरस्कार शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को प्रदान किए गए। पानीपत के 13 शिक्षकों में वर्ष 2025 के लिए सात और 2024 के लिए छह शिक्षक शामिल हैं।

वर्ष 2024 के लिए हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया था । वर्ष 2025 के पुरस्कारों में पानीपत के बाद भिवानी से पांच शिक्षक सम्मानित किये गए । वहीं सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.