हरियाणा के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान जारी

हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट।

हरियाणा : हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने एक पूर्वानुमान जारी किया है। तहसील स्तर पर जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान शाम 4:11 बजे तक वैलिड बताया गया है।

बता दें कि इस पूर्वानुमान के मुताबिक खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, गोहाना, इसराना और पानीपत में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सोहना, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, बापौली, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत और असंध में हल्की बारिश की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.