भिवानी में तेजी से फैल रहा लंपी संक्रमण, 4 गोशालाओं में 24 गोवंश पीड़ित और एक की मौत
भिवानी जिले में लंपी संक्रमण का प्रकोप जारी। 4 गोशालाओं और 150 से ज्यादा गांवों में गोवंश हुए प्रभावित, प्रशासन सतर्क।
भिवानी। जिले की चार गोशालाओं में अब तक 24 गोवंश लंपी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि गुजरानी गोशाला में एक संक्रमित गोवंश की मौत हो गई। महम रोड स्थित मुख्य गोशाला के अलावा गुजरानी, बवानीखेड़ा और दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला में संक्रमित गोवंश को अलग आइसोलेशन वार्ड में रखकर उपचार दिया जा रहा है।