भिवानी मेडिकल कॉलेज में मिली भारी खामियां, महिला शौचालयों में गंदगी और पानी की बर्बादी पर नाराजगी
भिवानी मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में मिली खामियां। शौचालय की बदहाली और आंतरिक शिकायत निवारण समिति पर उठीं सवालिया उंगलियां।
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया जहां महिला शौचालयों की सफाई और पेयजल व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। आंतरिक शिकायत निवारण समिति के सदस्यों को समिति के बारे में ही जानकारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसके सही संचालन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।