Ghaziabad Crime News: कैफे संचालिका ने अमित पहलवान और दक्ष चौधरी पर लगाया 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप

इंदिरापुरम में कैफे संचालिका ने हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर रंगदारी वसूलने और मारपीट का आरोप लगाकर दर्ज कराया केस।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कैफे चलाने वाली महिला ने हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर खाने का बिल न देने, रंगदारी वसूलने, मारपीट और कैफे बंद कराने की धमकी देकर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। अब इंदिरापुरम थाने में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित पहलवान, दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित और सौरभ पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी आए दिन उनके कैफे में आते हैं और खाने पीने के बाद बिना बिल दिए ही चले जाते हैं। बिल मांगने पर गाली गलौच और कैफे बंद कराने की धमकी देते हैं। महिला का कहना है कि उक्त लोग कई बार ऐसा कर चुके हैं। जिस कारण वह परेशान हैं। महिला ने बताया कि एक दिन उन्होंने बिल मांगा तो उनके साथ गालीगलौज की गई।

50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

इतना ही नहीं पदाधिकारियों ने कैफे में हंगमा किया और उनसे 50 हजार रुपये महीना की रंगदारी की भी मांग की। महिला डर के चलते 25 हजार रुपये की रंगदारी भी दे दी। आरोप है कि अब पदाधिकारी बाकी की रकम के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों की हरकत से तंग आकर महिला ने इंदिरापुरम थाने में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित पहलवान, दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित और सौरभ पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फरवरी में कैफे में मनाया था जन्मदिन, वीडियो की जांच

मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हिंदू रक्षा दल के कई पदाधिकारी नजर आ रहे हैं। सभी पदाधिकारी एक कार्यकर्ता का जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो महिला के कैफे का फरवरी माह का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

सीएम योगी से गुहार लगाई थी

वहीं, दो दिन पहले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से एक वीडियो जारी करके कैफे को अवैध रूप से संचालित होने का आरोप लगाया था। वहीं, कैफे संचालिका महिला ने हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर बिल का भुगतान नहीं करने, बिल मांगने पर हंगामा और तोड़फोड़ करने, धमकी देने और गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.