भिवानी के सीबीएलयू में छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों ने बटोरी वाहवाही
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में टैलेंट हंट का भव्य आयोजन। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और भाषण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित टैलेंट हंट में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, भाषण, अभिनय और वाद्य यंत्र वादन में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में नवप्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में हालुवासिया स्कूल के प्रशासक डॉ. शमशेर अहलावत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है।