भिवानी की मंडियों में बाजरे की आवक शुरू, MSP से कम भाव पर बेचने को मजबूर किसान; सरकारी खरीद पर संशय
भिवानी की मंडियों में बाजरे की बंपर आवक लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान। एमएसपी से कम दामों पर बिक रही फसल।
भिवानी। मानसून की बेरुखी और कम बारिश के बावजूद जिले में बाजरे की बंपर पैदावार हुई है। मंडियों में आवक शुरू हो गई है लेकिन सरकारी खरीद और भावांतर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।