पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 23 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 23 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜23 सितम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 22:52 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 09:09 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बव. – 10:23 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा – 16:26 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:09
*🌄सूर्यास्त-* 18:17
*🌙चन्द्रोदय-* 16:22
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 21:57 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:13 से 13:44
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी द्वादशी 22:52 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी  , श्री कल्कि द्वादशी , श्री वामन द्वादशी व्रत (वामनावतार / वामन जयन्ती) , दुग्ध व्रत , राष्ट्रीय / शक अश्विन मासारम्भ , विष्णु श्रृंखला योग 09:10 तक , हरिवसार 09:10 तक , मंगल पुष्य नक्षत्र में 29:41 पर , पंचक 21:27 से , सूर्य सायन तुला राशि में 05:35 पर , विषुवदिन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , माँ भुवनेश्वरी जयंती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी) , श्री वामनावतार / वामन जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी) , मेला श्री वामन द्वादशी (अम्बाला हरियाणा व नाहन हि.प्र.) , श्री माता मूर्ति उत्सव (श्री बद्रीनाथधाम , भाद्रपद शुक्ल द्वादशी) , श्री मदन महाराज यात्रा फुल आमला नांदगांव (अमरावती) , श्री गुलाबराव महाराज पुण्यतिथि – माधान (अमरावती) , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस , राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती , हैफा दिवस (108वाँ , भारत और इज़राइल) , राष्ट्रीय सिनेमा दिवस भारत (National Cinema Day INDIA) , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (52वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉  भाद्रपद सुदी त्रयोदशी 23:20 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , गो त्रिरात्र व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:35 से , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ (जैन) , गुरू श्री रामदास गुरयायी दिवस (प्राचीनपरंपरानुसार)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्राणातिपातः स्तैन्यं च*
*परदारानथापि     च ।*
*त्रीणि  पापानि  कायेन*
*सर्वतः परिवर्जयेत् ॥*
अर्थात् 👉
_दूसरों के प्राणनाश करना, चोरी करना और परायी स्त्री से संसर्ग रखना – ये तीन शरीर से होने वाले पाप हैं। इन सबका परित्याग कर देना उचित है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 सितम्बर 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।
1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।
1879 – ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।
1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।
1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।
1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते ‘बगदाद करार’ पर हस्ताक्षर हुए।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत – पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।
1970 – अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1974 – भारत – केंद्र सरकार के तकनीकी अंग के रूप में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम ,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया।
1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।
1976 – इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।
1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।
1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।
1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी ।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।
2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।
2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ ।
2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2018 – सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।
2019 – श्री नितिन गडकरी और श्री आर.के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – भारत – एनएचआईडीसीएल ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग पर शीघ्रता से डीपीआर कार्य प्रारंभ किया।
2020 – देश की संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की।
2020 – पहली बार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति जोत (पुण्यतिथि की प्रार्थना) को पाकिस्तान में उनके अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में आयोजित किया गया।
2021 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच “कोयला और खदान” पर पहली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्लूजी) की बैठक आयोजित की गयी।
2021 – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-1ए की आपूर्ति के लिए भारी वाहन कारखाने अवडी, चेन्नई को निर्माण हेतु एक आदेश जारी किया।
2021 –  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता से संबंधित नये दिशा निर्देश जारी किये।
2021 – सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने सभी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को अवैध घोषित किया।
2021 –  रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2022 – न्यू आष्टी-अहमदनगर की नई रेल लाईन का उद्घाटन और न्यू आष्टी-अहमदनगर डीईएमयू सेवा का शुभारंभ किया गया।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन किया।
2023 – मध्य सोमाली शहर बेलेडवेने में एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए व 40 से अधिक घायल हुए।
2023 – कनाडा के पहले सिख सीनेट सरबजीत ने इस्तीफा दिया।
2024 – छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 की मौत हुई।
2025 – पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में ब्लास्ट से कई बोगी पटरी से उतरी , महिलाओं व बच्चों समेत लगभग 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।
2025 – 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मलियाली अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के सम्मान, शाहरुख, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अदा के लिए सम्मानित किया गया।

*23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री ।
1903 – यूसुफ़ मेहरअली – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।
1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।
1935 – प्रेम चोपड़ा – हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।
1943 – तनुजा – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1951 – प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पीआर कृष्णकुमार का जन्म हुआ।
1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था।
1964 – नवनी परिहार हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

*23 सितंबर को हुए निधन👉*

1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर।
1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित भारतीय वीर बदलू सिंह।
1932 – प्रीतिलता वाद्देदार  –  भारतीय स्वतंत्रता संगाम की महान क्रान्तिकारिणी थीं (24 सितम्बर 1932 का भी वर्णन)।
1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड।
1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री।
1983 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1988 – त्रिलोक कपूर एक भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं कपूर परिवार के सदस्य थे।
1992 – कल्याण वैद्यनाथन कुट्टूर सुंदरम – भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
2016 – आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा।
2019 – माधव आप्टे एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे।
2020 – रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी(65 साल) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ।
2020 – थिएटर व्यक्तित्व और बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पंड्या का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी अभिनेत्री ऑस्कर विजेता एस्टेले लुईस फ्लेचर (88) का निधन हुआ।
2023 – फ़्राँस्वा ग्लोरिएक्स, फ्लेमिश पियानोवादक, संगीतकार, संगीतज्ञ और शिक्षक, का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक और गीतकार टेरी रॉबर्ट किर्कमैन (83) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रॉक गिटारवादक फ्रेडी सलेम (71) का कैंसर से निधन हुआ।
2025 – IIT कानपुर के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, सफल उद्यमी और परोपकारी कुशल चंद सचेती (75-77) का निधन हुआ।

*23 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 माँ भुवनेश्वरी जयंती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।
🌟 श्री वामनावतार / वामन जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।
🌟 मेला श्री वामन द्वादशी (अम्बाला हरियाणा व नाहन हि.प्र.)।
🌟 श्री माता मूर्ति उत्सव (श्री बद्रीनाथधाम , भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।
🌟 श्री मदन महाराज यात्रा फुल आमला नांदगांव (अमरावती)।
🌟 श्री गुलाबराव महाराज पुण्यतिथि – माधान (अमरावती)।
🌟 हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस।
🌟 राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती।
🌟 हैफा दिवस (108वाँ , भारत और इज़राइल)।
🌟 राष्ट्रीय सिनेमा दिवस भारत (National Cinema Day INDIA)।
🌟 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (52वां)।
🌟 दिन और रात की अवधि एक समान दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.