भाजपा ने किए नए संगठनात्मक फेरबदल, पवन राणा को बनाया गया दिल्ली और हरियाणा का प्रदेश महामंत्री संगठन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए नए संगठनात्मक फेरबदल। पवन राणा को हरियाणा और दिल्ली का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया।

हरियाणा  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सितंबर 2026 में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी स्तर के पद शामिल हैं।

इस फेरबदल के तहत पवन राणा को दिल्ली, हरियाणा का प्रदेश महामंत्री संगठन (राज्य महासचिव) नियुक्त किया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था।

PunjabKesari

PunjabKesari

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में जारी की गई इस नई सूची में कई राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.