आनंद विहार और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन, 8 घंटे में तय होगी दूरी

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार के बीच शुरू की नई डेली मेल ट्रेन। जानिए टाइमिंग, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।

भारतीय रेलवे ने राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन और कानपुर सेंट्रल के बीच एक नई मेल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलने ने गुरुवार को बताया कि कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (T)-कानपुर सेंट्रल मेल (ट्रेन नंबर 14153/14154) दोनों शहरों के बीच रोजाना चलेगी।

रेलवे के आगे बताया कि इनमें से कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (T) मेल (ट्रेन नंबर 14153) कानपुर सेंट्रल से रात 20:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 04:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल ट्रेन रात 23:25 बजे आनंद विहार (टी) से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यात्रा में कितना समय लगेगा, कहां-कहां रुकेगी

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल तक 428 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे का समय लेकर तय करेगी, जबकि वापसी में 8 घंटे 10 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में रूकेगी।

इन शहरों के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कानपुर के बीच रेल सम्पर्क का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। यात्रियों को रात में यात्रा करने का विकल्प मिलने के साथ मार्ग में आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों से भी बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के बीच यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही में मदद करेगी और इस महत्वपूर्ण रेल गलियारे में यात्री आवागमन को सुगम बनाएगी।

दोनों दिशाओं में होंगे ये 8 स्टॉपेज

(1) फफूंद

(2) इटावा

(3) टुंडला

(4) हाथरस

(5) अलीगढ

(6) खुर्जा

(7) दादरी

(8) गाजियाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.