महिला पहलवानों की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट का नोटिस, बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर को जवाब तलब

राउज एवेन्यू सेशन कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को नोटिस जारी किया है। 9 अक्टूबर को सुनवाई।

हरियाणा : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यु सेशन कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को नोटिस जारी किया। 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।

चार महिला पहलवानों में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अपील में बृज भूषण के साथ साथ  सह-आरोपी विनोद तोमर की बरी होने के आदेश को भी चुनौती दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.