रोहतक में लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रोहतक के प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय धीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
रोहतक : प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज अपने परिवार से अलग एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। युवक की मौत की सूचना खुद युवती ने पुलिस को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
करीब साल भर पहले घर से करीब एक लाख 75 हजार रुपये लेकर भागे टिटौली गांव के 25 वर्षीय धीरज नाम के युवक की संदिग्ध प्रिसिथियो में मौत हो गए जिसके बाद परिजनों ने लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती पर गंभीर आरोप लगाए है,दरसल मृतक धीरज प्रवेश नगर में युवती के साथ लिवइन में रहता था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उन्होंने धीरज की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है।परिजनों का आरोप है कि धीरज की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक को किसी तरह नशे की ओवरडोज दी गई हो सकती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि धीरज के नाम करीब तीन एकड़ जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि धीरज की शादी नहीं हुई थी और वह युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। इसी बीच उसकी संदिग्ध मौत होने से परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।