फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी पर बोले मंत्री विज, भारतीय संस्कृति को बताया प्रेरणा
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए इसे गर्व का पल बताया है।
चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा घायल होने के बावजूद उनके द्वारा 174 जिंदगियां बचाने पर इसे भारतवासियों के लिए गर्व की बात कहते हुए कहा कि कैप्टन मच्छार स्वयं इसका श्रेय ने लेकर बल्कि “भारतीय संस्कृति” को दे रहे हैं।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने मिड एयर क्रैश को बचाकर भारत का नाम रोशन किया है और इससे भी बड़ी बात यह है कि इतने बड़े काम का वो खुद श्रेय न लेकर बल्कि भारतीय संस्कृति को दे रहे है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय संस्कृति को मानता हूं, ये बहुत बड़ी बात है, ये हर भारतवासी के लिए गर्व और सीना फुलाने की बात है।
गौरतलब है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार थे और विमान में ही उनके को-पायलट साथी ने कैप्टन स्मित पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। घायल होने के बावजूद भी कैप्टन स्मित ने विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई।