पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 06 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 06 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜06 अक्टूबर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 24:36 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 22:18 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बव – 13:21 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्ध – 07:20 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:01
*🌙चन्द्रोदय-* 26:45
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 22:18 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 15:05 से 16:33
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 24:36 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध आज , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमारयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 22:18 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री मेघानाथ साहा जयन्ती , श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस , श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती , श्री विनोद खन्ना जयन्ती , श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस , श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस , जर्मन अमेरीकी दिवस , विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस , राष्ट्रीय नूडल दिवस (National Noodle Day , USA) , राष्ट्रीय टाको दिवस (National Taco Day , अक्टूबर का पहला मंगलवार , USA) , ‘सर्विस विद रेस्पेक्ट डे’ (Service with Respect Day ,अक्टूबर का पहला मंगलवार , UK) , वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2026) व विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारी ( 04 से 10 अक्टूबर 2026)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 23:18 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों – यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:40 तक , राजयोग 21:40 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति*
*प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।*
*पराक्रमश्चबहुभाषिता   च*
*दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥*
*अर्थात् 👉*
_आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते हैं—बुद्धि, उत्तम चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का ज्ञान, वीरता, वाक्पटुता , यथाशक्ति दान तथा कृतज्ञता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 अक्टूबर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
1919 – तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
1983 – पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1994 – यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
1999 – संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
2000 – इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू।
2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004 – इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2007 – बाबा साहेब भोसले – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।
2008 – वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
2019 – तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
2020 – नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा इन्वेस्ट इंडिया ने सोलर पीवी विनिर्माण के बारे में संगोष्ठी आयोजित की।
2020 – क्‍वाड देशों- भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने टोक्यो में बैठक की।
2020 – रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया।
2021 – लगभग तीन दशकों की मेहनत के बाद बनी मलेरिया से बचाने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली।
2022 – साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।
2022 – थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए।
2022 – उत्तर कोरिया ने फिर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – मुंबई के गोरेगांव में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई व लगभग 60 लोग घायल हुए।
2023 – सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई।
2023 – दूसरा क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सम्मेलन नासिक, महाराष्ट्र में शुरू हुआ।
2023 – जेल में बंद ईरानी कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
2024 – गाजा में मस्जिद पर इजरायल के हवाई हमले से 18 लोगों की मौत हुई।
2024 – मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई।
2025 – भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा की।

*6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1679 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1879 – सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे ।
1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।
1893 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1922 – जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज एक सुप्रसिद्ध हिन्दू आध्यात्मिक गुरु एवं वेदों के प्रकांड विद्वान थे।
1930 – भजन लाल बिश्नोई – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
1935 – महेन्द्र सिंह टिकैत उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
1944 – जीतन राम मांझी – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1963 – बाबा खड़क सिंह – भारत के स्वतंत्रता सेनानी , एक सिख राजनेता और और सेंट्रल सिख लीग के अध्यक्ष थे।

*6 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1661 – गुरु हरराय – सिक्खों के सातवें गुरु।
1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1974 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1979 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।
1986 – गोकुलभाई भट्ट – राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
2007 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
2007 – बाबासाहेब भोसले – राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री।
2009 – प्यारेलाल खण्डेलवाल,  ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सांसद थे।
2011 – लुइस प्रोटो बारबोसा गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2012 – बी सत्या नारायण रेड्डी – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल।
2014 – मारियन सेल्डस – अमेरिकी अभिनेत्री।
2020 – अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई (29) का कार एक्सीडेंट से निधन हुआ।
2021 – चाकलेथु जॉन येसुदासन – राजनीतिज्ञ , कार्टूनिस्ट , केरल कार्टून अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष और केरल ललितकला अकादमी के अध्यक्ष थे।
2021 – वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर – एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।
2022 – इतालवी एथलेटिक ट्रेनर जियान पिएरो वेंट्रोन (62) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ील के शिक्षाविद और मजिस्ट्रेट, अभियोजक जनरल मोरेरा अल्वेस (90) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी निबंधकार, कवि और अनुवादक डैनियल गिरौड (77) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश शिक्षाविद और लेखक रोजर ग्रीनहालघ (82) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई बिडजिगल कलाकार और शैलवर्कर एस्मे टिम्बरी (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी सत्र कीबोर्ड वादक, गायक और गीतकार जॉनी नील (70) का निधन हुआ।

*6 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार)।
🌟 श्री मेघानाथ साहा जयन्ती।
🌟 श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस।
🌟 श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती।
🌟 श्री विनोद खन्ना जयन्ती।
🌟 श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस।
🌟 श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस।
🌟 जर्मन अमेरीकी दिवस।
🌟 विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस।
🌟 राष्ट्रीय नूडल दिवस (National Noodle Day , USA)।
🌟 राष्ट्रीय टाको दिवस (National Taco Day , अक्टूबर का पहला मंगलवार , USA)।
🌟 ‘सर्विस विद रेस्पेक्ट डे’ (Service with Respect Day ,अक्टूबर का पहला मंगलवार , UK)।
🌟 वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2026)।
🌟 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारी ( 04 से 10 अक्टूबर 2026)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.